Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

83 वर्षीय विदेशी महिला ने 28 साल के पाकिस्तानी शख्स से की शादी

83 वर्षीय विदेशी महिला ने 28 साल के पाकिस्तानी शख्स से की शादी रूढ़िवादी सोच और उम्र को नजरअंदाज करते हुए पोलैंड की रहने वाली 83 वर्षीय महिला ने 28 साल के पाकिस्तानी शख्स से शादी की है। दोनों की उम्र के बीच 55 साल का फासला होने के बावजूद उन्होंने छह साल तक एक-दूसरे को ऑनलाइन डेट किया और फिर पिछले साल शादी कर ली। अब शादी की पहली सालगिरह पर एक इंटरव्यू के बाद यह कपल अपनी उम्र में फासले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलेगा अभियान:कलेक्टर ने कहा- किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाशत नहीं मामला फेसबुक पर हुई कपल की दोस्ती और प्यार पाकिस्तान के हाफजाबाद के काजीपुर के रहने वाले हाफिज नदीम पेशे से ऑटो मैकेनिक हैं। छह साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर उनकी दोस्ती पोलैंड की ब्रोमा से हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। इस वादे को पूरा करने के लिए ब्रोमा पोलैंड से पाकिस्तान आ गईं और यहां नदीम से उनकी पहली बार आमने-सामने मुलाकात हुई। बयान चचेरी बहन से तय थी नदीम की शादी अपनी पहली सालगिरह पर दिए गए एक इंटरव्यू में नदीम ने कहा, "हमारी ऑनलाइन बात शुरू हुई और बातें करते-करते हम दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। हमारी पहली मुलाकात तब हुई जब ब्रोमा मुझसे शादी करने के लिए पाकिस्तान आई थीं। हमारी शादी को पूरा एक साल बीत गया है। हम दोनों एक साथ बहुत खुश हैं।" उनके परिजनों ने बताया कि ब्रोमा के साथ शादी करने से पहले नदीम की शादी चचेरी बहन से तय थी। अन्य मामला थाईलैंड में 19 वर्षीय युवक ने की थी 56 वर्षीय महिला से सगाई इससे पहले थाईलैंड में भी 19 वर्षीय वुथिचाई चंताराज ने अपने से 37 साल बड़ी जनला नामुआंगरकाक से सगाई कर शादी करने का फैसला लिया था। जनला लगभग नौ साल पहले वुथिचाई के बगल वाले घर में शिफ्ट हुई थीं और घर की सफाई के लिए उन्होंने वुथिचाई की मदद मांगी। इसके बाद उनके बीच दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे वुथिचाई के मन में जनला के प्रति भावनाएं आने लगीं। जनला को भी उनके साथ वक्त बिताना अच्छा लगता था। अन्य मामला फिलीपींस में बुजुर्ग ने 60 साल छोटी लड़की से की थी लव मैरिज फिलीपींस में भी 78 वर्षीय बुजुर्ग रशीद मंगाकॉप ने 18 साल की हलीमा अब्दुल्ला से शादी की थी। दोनों की उम्र में लगभग 60 साल का अंतर है। पेशे से रशीद एक किसान हैं और हलीमा से उनकी मुलाकात एक डिनर पार्टी में हुई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और फिर दोनों तीन साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद दोनों ने परिवार की रजामंदी से शादी कर ली।

83 वर्षीय विदेशी महिला ने 28 साल के पाकिस्तानी शख्स से की शादी

रूढ़िवादी सोच और उम्र को नजरअंदाज करते हुए पोलैंड की रहने वाली 83 वर्षीय महिला ने 28 साल के पाकिस्तानी शख्स से शादी की है। दोनों की उम्र के बीच 55 साल का फासला होने के बावजूद उन्होंने छह साल तक एक-दूसरे को ऑनलाइन डेट किया और फिर पिछले साल शादी कर ली। अब शादी की पहली सालगिरह पर एक इंटरव्यू के बाद यह कपल अपनी उम्र में फासले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

मामला
फेसबुक पर हुई कपल की दोस्ती और प्यार

पाकिस्तान के हाफजाबाद के काजीपुर के रहने वाले हाफिज नदीम पेशे से ऑटो मैकेनिक हैं। छह साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर उनकी दोस्ती पोलैंड की ब्रोमा से हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। इस वादे को पूरा करने के लिए ब्रोमा पोलैंड से पाकिस्तान आ गईं और यहां नदीम से उनकी पहली बार आमने-सामने मुलाकात हुई।

बयान
चचेरी बहन से तय थी नदीम की शादी

अपनी पहली सालगिरह पर दिए गए एक इंटरव्यू में नदीम ने कहा, “हमारी ऑनलाइन बात शुरू हुई और बातें करते-करते हम दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। हमारी पहली मुलाकात तब हुई जब ब्रोमा मुझसे शादी करने के लिए पाकिस्तान आई थीं। हमारी शादी को पूरा एक साल बीत गया है। हम दोनों एक साथ बहुत खुश हैं।” उनके परिजनों ने बताया कि ब्रोमा के साथ शादी करने से पहले नदीम की शादी चचेरी बहन से तय थी।

अन्य मामला
थाईलैंड में 19 वर्षीय युवक ने की थी 56 वर्षीय महिला से सगाई

इससे पहले थाईलैंड में भी 19 वर्षीय वुथिचाई चंताराज ने अपने से 37 साल बड़ी जनला नामुआंगरकाक से सगाई कर शादी करने का फैसला लिया था। जनला लगभग नौ साल पहले वुथिचाई के बगल वाले घर में शिफ्ट हुई थीं और घर की सफाई के लिए उन्होंने वुथिचाई की मदद मांगी। इसके बाद उनके बीच दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे वुथिचाई के मन में जनला के प्रति भावनाएं आने लगीं। जनला को भी उनके साथ वक्त बिताना अच्छा लगता था।

अन्य मामला
फिलीपींस में बुजुर्ग ने 60 साल छोटी लड़की से की थी लव मैरिज

फिलीपींस में भी 78 वर्षीय बुजुर्ग रशीद मंगाकॉप ने 18 साल की हलीमा अब्दुल्ला से शादी की थी। दोनों की उम्र में लगभग 60 साल का अंतर है। पेशे से रशीद एक किसान हैं और हलीमा से उनकी मुलाकात एक डिनर पार्टी में हुई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और फिर दोनों तीन साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद दोनों ने परिवार की रजामंदी से शादी कर ली।

मनु मिश्रा 2
See also  जिस 'सरसों के साग और मक्के दी रोटी' का पूरा पंजाब है दीवाना, भारत नहीं कहीं और ही है इसकी जननी!
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights