Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

मेंटर मैथ्यू हेडन खुलकर किया बाबर आजम का बचाव, आजम कुछ बहुत स्पेशल करने वाले हैं

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की खराब फॉर्म हर किसी के लिए चिंता का विषय बनी. पाकिस्तान भले ही किसी भी तरह सेमीफाइनल में पहुंच गया हो, लेकिन अभी भी बाबर आजम की बैटिंग फॉर्म को लेकर डर बना हुआ है. अब पाकिस्तान के मेंटर मैथ्यू हेडन खुलकर बाबर आजम के बचाव में आ गए हैं.

मैथ्यू हेडन का कहना है कि ऐसा हर बल्लेबाज के साथ होता है, बाबर आजम पर हमें काफी भरोसा है. उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि बाबर आजम इस वक्त दबाव में हैं, लेकिन ऐसा फेज़ उन्हें महान ही बनाएगा.

See also  मोहम्मद रिजवान ने सूर्यकुमार यादव से छीना नंबर 1 का ताज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मेंटर मैथ्यू हेडन बोले कि हम जानते हैं कि मौसम में जब शांति होती है, तब उसके बाद तूफान भी आता है. ऐसे में दुनिया को चौकन्ना रहना चाहिए, क्योंकि बाबर आजम कुछ बहुत स्पेशल करने वाले हैं.

खराब फॉर्म की वजह से निशाने पर आए

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बाबर आजम का बुरा हाल रहा. उन्होंने पांच मैच में सिर्फ 39 रन बनाए हैं, इनमें से 25 रन तो एक ही पारी में आए थे. बाबर आजम ने इस वर्ल्ड कप में 0, 4, 4, 6, 25 रनों की पारी खेली हैं. बाबर आजम लगातार निशाने पर आए हैं, कई एक्सपर्ट्स ने कहा है कि बाबर आजम को ओपनिंग छोड़ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए.

See also  लड़की बनकर दोस्ती, फिर छात्रा से रेप किया:उज्जैन में मुसलमान ने खुद को हिंदू बताया; एसिड अटैक की धमकी देकर रेप करता रहा By manu Mishra 29June 2022

अगर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की बात करें तो वह काफी मुश्किल से सेमीफाइनल में पहुंच पाया. ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान ने पांच में से 3 जीत, 2 हार झेलनी पड़ीं. पाकिस्तान को भारत और जिम्बाब्वे से हार झेलनी पड़ी थी. अब पाकिस्तान को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करना है.

पाकिस्तान का टी-20 वर्ल्ड कप में सफर –
•    बनाम भारत- 4 विकेट से हार
•    बनाम जिम्बाब्वे- 1 रन से हार
•    बनाम नीदरलैंड्स- 6 विकेट से जीत
•    बनाम साउथ अफ्रीका- 33 रनों से जीत (डकवर्थ लुईस)
•    बनाम बांग्लादेश- 5 विकेट से जीत

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights