Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

ज्योति सिंह भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को WARNING कहा- कई राज दबाए बैठी हूं

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर सुसाइड के लिए उकसाने और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन सिंह की पहली पत्नी के निधन के बाद अब उन्होंने ज्योति से शादी की थी, और अब यह शादी की मुश्किल में पड़ती नजर आ रही है।

ज्योति सिंह ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
पवन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद अब ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है जिसको लेकर माना जा रहा है कि इसके जरिए ज्योति ने अप्रत्यक्ष रूप से भोजपुरी सुपरस्टार को हिंट दिया है। ज्योति सिंह ने मांग में सिंदूर लगाए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।

See also  आज़ का पंचांग शुभ मुहूर्त दैनिक पंचांग 29 - Jun - 2022Jabalpur, India By pandit manu Mishra

ज्योति बोलीं- मुझसे वफा की बात ना करें
ज्योति सिंह ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, ‘मुझसे वफा की बात ना करें। मैं अभी भी इंतजार में खड़ी हूं उन लोगों के राजों को छिपाए जो मेरे नाम पर लगातार कीचड़ उछाल रहे हैं।’ बता दें कि ज्योति सिंह ने पवन सिंह के परिवार के कई सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके बाद से फिलहाल पवन सिंह की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

ज्योति की पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन
ज्योति सिंह की इस पोस्ट पर ढेरों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- अगर हो सके तो प्लीज इस शादी को बचा लीजिए। वहीं एक अन्य यूजर ने उल्टा ज्योति सिंह को धमकी देते हुए लिखा- अगर पवन भैया को कुछ भी हुआ तो बहुत गलत होगा। बता दें कि पवन सिंह के फैंस ज्योति पर लगातार हमलावर नजर आ रहे हैं।

See also  'लगान' की टीम में असिस्टेंट थीं किरण राव, 10 हजार कमाने वाली लड़की कैसे बनी 'दंगल' की प्रोड्यूसर

 

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights