
ट्विटर से निकाली गई गर्भवती कर्मचारी ने एलन मस्क को दी कोर्ट में घसीटने की धमकी
दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) की मुश्किलें फिर बढ़ सकती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) उनके गले की फांस बन सकता है। मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए अप्रैल में 44 अरब डॉलर की डील की थी और फिर उससे मुकर गए थे। लेकिन कोर्ट-कचहरी से बचने के लिए आखिर उन्होंने पिछले महीने के अंत में यह डील पूरी कर ली। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले किए। सबसे पहले भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) समेत चार टॉप अधिकारियों को बाहर कर दिया। फिर उन्होंने कंपनी के बोर्ड को भंग कर दिया। इसके बाद मस्क ने ट्विटर के आधे कर्मचारियों की छुट्टी कर दी। भारत में तो 90 फीसदी कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया।
ट्विटर से बाहर किए गए कर्मचारियों में कई गर्भवती महिलाएं भी हैं। इनमें से एक महिला ने मस्क को कोर्ट में घसीटने की धमकी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘See you in court!’। हालांकि, ट्विटर ने उनके ट्वीट्स को हटा दिया। इस महिला का नाम शेनन लू (Shennan Lu) है। वह ट्विटर में डेटा साइंस मैनेजर के पद पर थीं। कंपनी ने पिछले शुक्रवार को दुनियाभर में 3700 कर्मचारियों को बाहर कर दिया था। इनमें शेनन लू भी शामिल थीं। डेलीमेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक शेनन लू इसी साल जनवरी में ट्विटर में आई थीं।
अदालत में घसीटने की धमकी
शेनन लू ने लिखा, ‘ट्विटर में मेरी यात्रा ऐसे समय समाप्त हुई जब मैं छह महीने की गर्भवती हूं।’ लू ने एक और ट्वीट में लिखा, ‘यह भेदभाव है। मैं इसके खिलाफ लड़ूंगी। मेरा परफॉरमेंस पिछली तिमाहियों से अच्छा रहा है। मैं जानती हूं कि अन्य मैनेजरों के पास मेरे जितनी अच्छी रेटिंग नहीं है। See you… in the court.’। शेनन लू की तरह रेचल बॉन भी ट्विटर में छंटनी की शिकार हुई हैं। वह आठ महीने की गर्भवती हैं। वह कंपनी के सैन फ्रांसिस्को ऑफिस में कंटेंट मार्केटिंग मैनेजर थीं। निकाले जाने के बाद उन्होंने अपने नौ महीने के बच्चे को हाथ में लेकर एक फोटो शेयर करते हुए पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा, ‘Twitter वास्तव में ट्विटर था।’





Users Today : 3
Users This Month : 249
Total Users : 234174
Views Today : 3
Views This Month : 458
Total views : 55859



