Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

‘द केरल स्टोरी’ को लेकर FIR तक पहुंची बात

'द केरल स्टोरी' को लेकर FIR तक पहुंची बात

हाल ही में अदा शर्मा (Adah Sharma) स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बाद ये काफी चर्चा में आ गई थी। एक ओर जहां इसे लोगों ने काफी पसंद किया और सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स दिया तो दूसरी ओर फिल्म को लेकर विवाद भी शुरू हो गया। केरल पुलिस प्रमुख ने सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' के खिलाफ शिकायत के बाद एक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।

मामला दर्ज करने का आदेश

दरअसल इस फिल्म में दावा किया गया है कि राज्य की 32,000 महिलाओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया तथा उन्हें आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट में भर्ती किया गया। केरल पुलिस मुख्यालय में एक सूत्र ने पुष्टि की  है कि राज्य पुलिस प्रमुख (एसपीसी) अनिल कांत ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम के पुलिस आयुक्त को मामला दर्ज करने तथा तमिलनाडु के एक पत्रकार की शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री को की गई थी शिकायत
सूत्र ने बताया कि यह शिकायत मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन को भेजी गयी थी, जिन्होंने इसे उचित कार्रवाई के लिए डीजीपी के पास भेज दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद शीर्ष पुलिस अधिकारी ने पुलिस की अपराध जांच शाखा को जांच करने तथा रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। शाखा की रिपोर्ट के आधार पर राज्य पुलिस प्रमुख ने प्राथमिकी दर्ज करने तथा शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया है।

क्या है टीजर
बता दें कि फिल्म के विवादित टीजर में अभिनेत्री अदा शर्मा को बुर्का पहने हुए यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह एक हिंदू महिला थी जिनका इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया गया तथा आईएस में भर्ती किया गया तथा अभी वह अफगानिस्तान में जेल में हैं।उन्होंने टीजर में यह भी कहा है कि यह केरल की 32,000 और महिलाओं की कहानी है।

‘द केरल स्टोरी’ को लेकर FIR तक पहुंची बात

हाल ही में अदा शर्मा (Adah Sharma) स्टारर फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बाद ये काफी चर्चा में आ गई थी। एक ओर जहां इसे लोगों ने काफी पसंद किया और सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स दिया तो दूसरी ओर फिल्म को लेकर विवाद भी शुरू हो गया। केरल पुलिस प्रमुख ने सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के खिलाफ शिकायत के बाद एक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।

यू-ट्यूब पर हॉरर फिल्म देखकर मां की हत्या की:बोला- दिमाग सुन्न हो गया था

See also  Allu Arjun और Neeraj Chopra ने एक दूसरे के सिग्नेच स्टेप को किया कॉपी

मामला दर्ज करने का आदेश

दरअसल इस फिल्म में दावा किया गया है कि राज्य की 32,000 महिलाओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया तथा उन्हें आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट में भर्ती किया गया। केरल पुलिस मुख्यालय में एक सूत्र ने पुष्टि की  है कि राज्य पुलिस प्रमुख (एसपीसी) अनिल कांत ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम के पुलिस आयुक्त को मामला दर्ज करने तथा तमिलनाडु के एक पत्रकार की शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री को की गई थी शिकायत
सूत्र ने बताया कि यह शिकायत मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन को भेजी गयी थी, जिन्होंने इसे उचित कार्रवाई के लिए डीजीपी के पास भेज दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद शीर्ष पुलिस अधिकारी ने पुलिस की अपराध जांच शाखा को जांच करने तथा रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। शाखा की रिपोर्ट के आधार पर राज्य पुलिस प्रमुख ने प्राथमिकी दर्ज करने तथा शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया है।

See also  एक्ट्रेस देबीना बनर्जी 7 महीने में दूसरी बार बनीं मां

क्या है टीजर
बता दें कि फिल्म के विवादित टीजर में अभिनेत्री अदा शर्मा को बुर्का पहने हुए यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह एक हिंदू महिला थी जिनका इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया गया तथा आईएस में भर्ती किया गया तथा अभी वह अफगानिस्तान में जेल में हैं।उन्होंने टीजर में यह भी कहा है कि यह केरल की 32,000 और महिलाओं की कहानी है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights