Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

‘हत्यारा नहीं पीड़ित समझें उत्तर भारतीय’ राजीव गांधी की हत्या के दोषी बोले- समय बताएगा कौन आतंकी

तकरीबन 32 साल जेल की सजा काटने के बाद राजीव गांधी की हत्या के 6 दोषी रिहा हो चुके हैं। शनिवार को उन्हें जेल की चाहरदीवारों से आजादी मिली। जेल से रिहा होने के बाद रविचंद्रन ने कहा कि उत्तर भारतीयों को उन्हें आतंकी के बजाय पीड़ित समझना चाहिए। हालांकि आने वाला समय उन्हें जरूर समझेगा। उधर, तमिलनाडु के वेल्लोर में जेल से रिहा होने के बाद नलिनी से जब पूछा गया कि वो सोनिया गांधी से मिलेंगी? इस पर नलिनी पहले तो सकपका गईं  फिर तपाक से उत्तर दिया- हे भगवान, प्लीज नहीं।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे छह दोषियों को रिहा करने का आदेश दिया था। शनिवार को जेल से बाहर आने के बाद यह पूछे जाने पर कि क्या वह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और दिवंगत राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी से मिलेंगी? नलिनी ने कहा, “हे भगवान, प्लीज नहीं।”

See also  केजरीवाल सरकार की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिल्ली जल बोर्ड में 20 करोड़ रुपये की गड़बड़ी मामले में ACB ने दर्ज की FIR

कुल्हाड़ी से हमला कर भांजे की हत्या करने वाला मामा पुलिस गिरफ्त में

यहां यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि सोनिया गांधी ने नलिनी को राजीव गांधी की हत्या के मामले में क्षमा कर दिया था और यहां तक ​​​​कि साल 2000 में क्षमादान याचिका भी दायर की थी, जिसके कारण उनकी सजा कम की गई थी। जेल से रिहा होने के तुरंत बाद, नलिनी वेल्लोर केंद्रीय जेल गई, जहां से उसके पति वी श्रीहरन उर्फ ​​मुरुगन को भी रिहा कर दिया गया।

‘भेड़िया’ बने ‘टाइगर’ सलमान खान, ट्रोल बोले- अब हिरण का शिकार करने में आसानी होगी

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights