Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

इंटरनेशनल क्रिकेट में आज साल का सबसे बड़ा दिन, कौन बनेगा दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप चैंपियन?

इंटरनेशनल क्रिकेट में आज यानी 13 नवंबर 2022 को साल का सबसे बड़ा दिन है, क्योंकि आज टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान और इंग्लैंड की भिड़ंत होने वाली है। दोनों टीमें एक-एक बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी हैं और जो भी टीम आज जीतेगी, वो दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन बनेगी।

बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम ने भारत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था और दोनों टीमें अब एमसीजी में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। फैंस से भी बेसब्री से इस मुकाबले का इंतजार कर रहे होंगे, लेकिन एक बात जरूर है कि शायद ही एमसीजी में उतनी सीटें भरी जाएंगी, जितनी टी20 वर्ल्ड कप के इसी सीजन के भारत बनाम पाकिस्तान मैच में भरी गई थीं।

एमसीजी की दर्शक क्षमता एक लाख के आसपास है और भारत बनाम पाकिस्तान मैच में 90 हजार से ज्यादा दर्शकों की उपस्थिति दर्ज की गई थी, लेकिन पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच में दर्शकों की संख्या शायद इतनी न देखने को मिले। हालांकि, फिर भी काफी संख्या में दर्शक इस मैच को देखने वाले हैं, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल अब दो साल के बाद वेस्टइंडीज की सरजमीं पर आयोजित होगा।

मेलबर्न का ये मैदान आज एक बार फिर से एक ऐतिहासिक क्रिकेट मैच का गवाह बनेगा। इससे पहले कई मौकों पर इसमें बड़े टूर्नामेंट खेले गए हैं और ज्यादातर मौकों पर फाइनल इसी मैदान पर होता है। 1992 के वर्ल्ड कप का फाइनल भी इसी स्टेडियम में हुआ था, जिसे पाकिस्तान ने जीता था। वहीं, 2015 के वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भी इसी मैदान पर खेला गया था, जबकि 2020 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल भी यहीं हुआ था।

See also  अश्विन ने शास्त्री को लिया आड़े हाथ, कहा सबको ब्रेक चाहिए

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  पैसे कितने ही मिलें, लेकिन IPL खेलना चाहते हैं जो रूट; बताया क्या है कारण
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights