Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

2022 में स्टॉक की कीमतों में 163% की उछाल

इस समय शेयर मार्केट (Stock Market) में कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं। इन्हीं नतीजों के साथ बोनस शेयर का भी ऐलान किया जा रहा है। स्मॉलकैप कंपनी Zim Laboratories Ltd ने तिमाही नतीजों के साथ बोनस शेयर (Bonus Share) देने का भी ऐलान किया है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (Q2 Result) के दौरान साल दर साल के हिसाब से कंपनी के सेल्स में 31.08 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की तुलना में कंपनी का नेट प्रॉफिट (Net Profit) 182.50 प्रतिशत बढ़कर 5.65 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें, कंपनी अपने योग्य निवेशकों को 1 शेयर पर 2 शेयर बोनस के रूप में देने का फैसला किया है।

See also  इस भारतीय कंपनी में तहलका, बड़ी संख्या में निकाले जा रहे लोग

कंपनी ने शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया, “10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर निवेशकों को कंपनी की तरफ 2 बोनस शेयर दिए जाएंगे।” हालांकि Zim Laboratories Ltd ने इस बोनस शेयर के लिए अभी रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में इस साल 163 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

शुक्रवार को कंपनी के शेयर का भाव 0.06 प्रतिशत की उछाल के साथ 313.50 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक महीने के दौरान शेयरों की कीमतों में 26.31 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बीते 6 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों का भाव 198.65 रुपये से बढ़कर 313.50 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। यानी इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 57.82 प्रतिशत की तेजी आई है। बीते एक साल की बात करें तो शेयर का भाव 150 प्रतिशत तक बढ़ गया है। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 509.10 करोड़ रुपये का है।

See also  आज लॉन्च हो सकती है ट्विटर वैरिफाइड सर्विस:अब ब्लू के अलावा गोल्ड और ग्रे टिक भी मिलेगा

 

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights