Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

क्या स्क्रिप्ट नहीं पैसे की वजह से अक्षय कुमार ने किया ‘हेरी फेरी 3’ को इनकार

फिल्म हेरा फेरी (Hera Pheri) एक ऐसी फिल्म है, जिसके दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया और तीसरे के लिए हमेशा ही उत्साहित रहे। हाल ही में सामने आया कि हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) बनेगी लेकिन फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) नजर नहीं आएंगे बल्कि उनको कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने रिप्लेस किया है। बीते दिन अक्षय कुमार ने हिंदुस्तान टाइम्स के इवेंट में इसकी वजह स्क्रिप्ट को बताया और सीरीज को उनके करियर के लिए काफी खास बताया। हालांकि इस बीच सिनेमाई जगत में ऐसी भी खबरे हैं कि बात हकीकत में स्क्रिप्ट नहीं बल्कि फीस की थी। कहा जा रहा है कि अक्षय की मोटी फीस की वजह से फिल्म को लेकर बात बिगड़ी है, हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है।

कार्तिक और अक्षय की फीस
दरअसल बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म हेरा फेरी 3 के लिए प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला अक्षय कुमार से बातचीत कर हे थे, लेकिन फिल्म के लिए 90 करोड़ रुपये फीस की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने प्रॉफिट में शेयर की डिमांड भी की। वहीं फिरोज के दिमाग में एक ऑप्शन कार्तिक आर्यन भी थे और जब उनसे बात की गई तो कार्तिक आर्यन इस फिल्म को करने के लिए 30 करोड़ रुपये में ही तैयार थे। ऐसे में प्रोड्यूसर्स को सीधा सीधा फायदा है।

See also  अर्जुन कपूर ने बोल्ड फोटो शेयर कर यूं किया गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को बर्थडे विश

डिजिटल राइट्स में कमी
रिपोर्ट में आगे ये भी कहा गया है कि कार्तिक और अक्षय के होने से फिल्म के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स में अंतर पड़ रहा है। अक्षय नहीं बल्कि कार्तिक के फिल्म में होने पर सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स में 15 करोड़ रुपये कम मिल रहे हैं। हालांकि इसके बाद भी मेकर्स फायदे में हैं। कार्तिक और अक्षय की फीस में 60 करोड़ का अंतर है, वहीं 15 करोड़ सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स के भी कम कर लिए जाएं तो भी मेकर्स को 45 करोड़ रुपये का फायदा है।

हेरा फेरी 3 पर क्या बोले अक्षय
याद दिला दें कि बीते दिन हिंदुस्तान लीडरशिप समिट 2022 में अक्षय कुमार ने कहा था, ‘हेराफेरी मेरी जिंदगी का हिस्सा रहा है। मुझे भी दुख होता है कि इतने साल से फिल्म बनी नहीं। लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि हमें कुछ अलग सोचना होगा। देखिए फिल्म की जो स्क्रिप्ट आई उससे मैं खुश नहीं था इसलिए मैं पीछे हट गया। मुझे बहुत दुख हो रहा है कि मैं कर नहीं पा रहा, लेकिन क्रिएटिविटी नहीं है वो वाली तो इसी वजह से मैं हट गया। मैंने देखा लोग बोल रहे थे सोशल मीडिया पर कि नो राजू, नो हेरा फेरी। मुझे काफी बुरा लगा उनकी तरह। मेरे फैंस मुझे बहुत प्यार करते हैं। लेकिन मैं उनसे माफी मांगता हूं कि मैं हेरा फेरी 3 नहीं कर रहा।

See also  कियारा आडवाणी पर केबीसी में अमिताभ बच्चन ने पूछा ये सवाल
Author:

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights