Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

दूसरे विश्व युद्ध के दौर के प्लेन आसमान में भिड़े, US में 6 लोगों की मौत

आसमान में दो विमानों के टकराने की कल्पना से ही मन में डर बैठ जाता है। अमेरिका के टेक्सास में ऐसी ही घटना के कई लोग गवाह बने। यहां द्वितीय विश्व युद्ध के समय के दो विमान एयर शो के दौरान हवा में ही टकरा गए। घटना के तुरंत बाद ही दोनों विमानों क्रैश हुए और आग लग गई थी। खबर है कि इस दौरान 6 लोगों की मौत हुई है। वहीं, मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

घटना शनिवार को टेक्सास के डेलास की है। यहां द्वितीय विश्व युद्ध की यादगार के तौर पर आयोजित एयर शो के दौरान एक बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस बॉम्बर और बेल पी-63 किंग कोबरा फाइटर टकरा गए। फेडरल एविएशन एडमिनिसट्रेशन (FAA) ने बताया है कि घटना डेलास एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर दोपहर करीब 1.20 बजे हुई।

See also  गृहमंत्री के खिलाफ वारंट पीएम कोर्ट में पेश😀,

सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो भी शेयर किए गए हैं। इनमें से एक में नजर आ रहा है कि बहुत ज्यादा ऊंचाई पर नहीं उड़ रहे दो विमान पंखों के जरिए टकरा गए। एक्सीडेंट के तुरंत बाद ही दोनों विमान आग का गोला बनकर जमीन पर गिरे। बोल्डर काउंटी शैरिफ ऑफिस की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, एक मलबे से दो लोगों के शव मिले हैं। जबकि, एक अन्य दूसरे मलबे मे मिला।

इधर, घटना की गंभीरता के मद्देनजर FAA और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने जांच शुरू कर दी है। डेलास मेयर ने ट्वीट किया, ‘जैसे कि आप में कई लोगों ने देखा कि हमारे शहर में एयरशो के दौरान एक दुखद घटना हुई। फिलहाल, पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है या मिली जानकारी की पुष्टि नहीं हो सकी है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने घटनास्थल की कमान संभाल ली है। डेलास पुलिस विभाग और डेलास फायर रेस्क्यू की तरफ से मदद पहुंचाई जा रही है।’

See also  अमेरिका में ट्रम्प का दबदबा घट रहा:रिपब्लिकन पार्टी में ट्रम्प युग खत्म

दोनों विमानों के बारे में जानते हैं
चार इंजन वाले B-17 बॉम्बर ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बड़ी भूमिका निभाई थी। वहीं, P-63 किंगकोबरा का उस दौरान बेल एयरक्राफ्ट ने तैयार किया था। इसका इस्तेमाल केवल सोवियत एयर फोर्स करती थी।

Author:

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights