Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

अमेरिका में ट्रम्प का दबदबा घट रहा:रिपब्लिकन पार्टी में ट्रम्प युग खत्म

अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके डोनाल्ड ट्रम्प अब अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी में हाशिये पर जा रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी में ट्रम्प युग खात्मे की ओर है। हाल में हुए मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन, जुमलेबाजी और कोर्ट केस में फंसे होने के कारण ट्रम्प की लोकप्रियता का ग्राफ अपनी ही पार्टी में रसातल में जा पहुंचा है। यह ऐसे समय पर हुआ है, जब ट्रम्प ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पिछले महीने ही अपनी दावेदारी का ऐलान किया है।

रिपब्लिकन पार्टी के सुप्रीमो के बारे में हुए सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। सफॉक यूनिवर्सिटी और USA टुडे के सर्वे में रिपब्लिकन पार्टी के 65% वोटर्स ने ट्रम्प के मुकाबले फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसेन्टिस को पहली पसंद बताया है। CNN के सर्वे में रिपब्लिकन पार्टी के 62% वोटर्स ने 2024 के राष्ट्रपति चुनावों में ट्रम्प की जगह किसी दूसरे चेहरे को प्रत्याशी बनाए जाने का समर्थन किया है।

See also  उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, जापान में इमरजेंसी अलर्ट जारी

अपनी पार्टी में लोकप्रियता में गिरावट का ये दौर ट्रम्प को पहली बार देखना पड़ रहा है। रॉन डिसेन्टिस अपनी कंजरवेटिव नीतियों के कारण रिपब्लिकन वोटर्स में लगातार पकड़ मजबूत बना रहे हैं। इससे 5 साल पार्टी में एकछत्र राज करने वाले ट्रम्प अब पिछड़ रहे हैं।

फ्लोरिडा के गवर्नर डिसेन्टिस का वोट बैंक मिडटर्म इलेक्शन के बाद पार्टी में दोगुना हुआ। रिपब्लिकन वोटर्स का कहना है कि पार्टी के प्रत्याशी को युवा और ऊर्जावान होना चाहिए। ट्रम्प के एक वरिष्ठ सहयोगी ने दैनिक भास्कर को बताया कि ट्रम्प को रणनीति बदलनी होगी।

नीतियों का समर्थन, ट्रम्प का नहीं
रिपब्लिकन पार्टी के अधिकांश वोटर्स ने ट्रम्प की नीतियों का समर्थन किया है, लेकिन 2024 में वे राष्ट्रपति प्रत्याशी के रूप में ट्रम्प का समर्थन नहीं करना चाहते हैं। सफॉक यूनिवर्सिटी के डेविड पैलियोलोगस ने बताया कि कैपिटल हिंसा से ट्रम्प को नुकसान हुआ।

See also  ईरान में 5 लोगों को मौत का फरमान:इन प्रदर्शनकारियों पर सैनिक की हत्या का आरोप, 3 बच्चों समेत 11 को जेल

US डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज अमित मेहता ने कैपिटल हिंसा के मामले में ट्रम्प को अपने समर्थकों को भड़काऊ भाषण देने का दोषी करार दिया था। अपने 112 पेज के फैसले में जज मेहता ने कहा- ट्रम्प ने जानबूझकर अपने समर्थकों काे हिंसा के लिए उकसाया था।

राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी संजीवनी मिली, ट्रम्प पर बढ़त बनाई
मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी को सीनेट में बहुमत मिला। इसके बाद से राष्ट्रपति जो बाइडेन की लोकप्रियता बढ़ी है। एक सर्वे के अनुसार 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में यदि ट्रम्प और बाइडेन के बीच मुकाबले की स्थिति पैदा होती है तो ऐसे में राष्ट्रपति बाइडेन को 59%, जबकि प्रतिद्वंद्वी ट्रम्प को 41% वोट मिलने के आसार हैं।

मनु मिश्रा 2
See also  चीन की आपत्ति पर भारत ने सुनाई खरी-खरी
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights