Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

‘भेड़िया’ बने ‘टाइगर’ सलमान खान, ट्रोल बोले- अब हिरण का शिकार करने में आसानी होगी

'भेड़िया' बने 'टाइगर' सलमान खान, ट्रोल बोले- अब हिरण का शिकार करने में आसानी होगी
‘भेड़िया’ बने ‘टाइगर’ सलमान खान, ट्रोल बोले- अब हिरण का शिकार करने में आसानी होगी
'भेड़िया' बने 'टाइगर' सलमान खान, ट्रोल बोले- अब हिरण का शिकार करने में आसानी होगी
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और वरुण धवन की ट्यूनिंग कमाल की है। वरुण धवन जब भी सलमान खान होस्टेड शो ‘बिग बॉस’ पर आए हैं तो दोनों ने जमकर मस्ती की है। फैंस भी दोनों को साथ देखना पसंद करते हैं। वरुण धवन और सलमान खान एक साथ हों और कोई मस्ती ना करें, ऐसा कैसे हो सकता है। हाल ही में जब दोनों एक्टर मिले तो उन्होंने एक इंट्रेस्टिंग इंस्टा रील शूट कर डाली।
जब ‘भेड़िया’ बने ‘टाइगर’ सलमान खान
इस रील में सलमान खान फिल्म ‘भेड़िया’ वाला फिल्टर इस्तेमाल करके इंसान से भेड़िए में बदलते नजर आ रहे हैं। ‘टाइगर’ को ‘भेड़िया’ लुक लेते हुए देखना वाकई काफी इंट्रेस्टिंग है। सलमान खान इस लुक में काफी भयानक लग रहे हैं। वरुण धवन ने इस रील को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- भाई बने भेड़िया।
बिग बॉस में सलमान संग खूब की मौज मस्ती
वरुण धवन ने लिखा- उन्हें बाइट करना ही था। बिग बॉस पर भाई के साथ बहुत मजा आया। मिलते हैं 25 नवंबर को सिनेमाघरों में। बता दें कि वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ 25 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है और इस फिल्म से ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘स्त्री’ जैसी परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही है।
ट्रोल बोले- अब हिरन पकड़ने में आसानी होगी
बात करें कमेंट सेक्शन की तो लोगों ने सलमान खान के इस वीडियो पर जमकर मजे लिए हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- अब हिरन का शिकार करने में आसानी हो जाएगी। कोई पुलिस कंप्लेंट नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- अब हिरन मारेंगे? एक शख्स ने लिखा- हिरन चैट छोड़कर भाग गए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- टाइगर कब से भेड़िया बनने लगे? एक शख्स ने लिखा- वो टाइगर है, भेड़िया नहीं।
See also  MIli की स्क्रीनिंग में रेखा को देख इमोशनल हुईं जाह्नवी कपूर
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights