Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

गुड न्यूज कल लॉन्च होगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार:PMV इलेक्ट्रिक कल पेश करेगा EaS-E, इतनी लाख रुपए के आस पास हो सकती है कीमत

गुड न्यूज कल लॉन्च होगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार:PMV इलेक्ट्रिक कल पेश करेगा EaS-E, इतनी लाख रुपए के आस पास हो सकती है कीमत

अगर आप किफायती इलेक्ट्रिक कार के इंतजार में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मुंबई बेस्ड इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी पीएमवी इलेक्ट्रिक कल यानी 16 नवंबर को अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार EaS-E लॉन्च करेगी। ये ई-कार माइक्रो कैटेगरी की होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 4 लाख रुपए के आस पास हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी।

सिंगल चार्च में मिलेगी 160 किलोमीटर की रेंज
इस कार में 10 Kwh की क्षमता का लिथियम फॉस्फेट बैटरी का इस्तेमाल किया है जो कि तकरीबन 20hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। इस कार की बैटरी को फुल चार्ज होने में तकरीबन 4 घंटे का समय लगेगा और ये कार सिंगल चार्ज में 160 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगी।

कार को स्मार्टफोन से कनेक्ट करके रिमोट के जरिए एयर कंडिशन (AC), हॉर्न, विंडो और लाइट्स को भी कंट्रोल कर सकेंगे।

See also  शेयर बाजार में बंपर उछाल: 927 अंकों की उछाल के साथ खुला, सेंसेक्स-निफ्टी पर सभी स्टॉक्स हरे निशान पर

शिल्पा झारिया हत्याकांड मामला:बिहार में आरोपी के दो साथी हिरासत में, अब पुलिस गिरफ्त से ज्यादा दूर नही खूनीहत्यारा

इसमें मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर
इस कार में रिजेनरेटिंग ब्रेकिंग, रिमोट पार्किंग असिस्ट, OTA अपडेट्स, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलेंगे हैं। इस कार को आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट करके रिमोट के जरिए कार के एयर कंडिशन (AC), हॉर्न, विंडो और लाइट्स को भी कंट्रोल कर सकेंगे।

इसमें टच स्क्रीन के साथ ही स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलेंगे।

मिलेगी 2 लोगों की सिटिंग
इसमें 4 दरवाजे दिए गए हैं। हालांकि आगे की तरफ सिर्फ एक सीट और पीछे की तरफ भी एक ही सीट होगी। यानी इस कार में एक साथ सिर्फ दो लोग ही सफर कर सकेंगे। इस कार का व्हीलबेस 2,087 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी होगा।

See also  Apple iPhone दिसंबर तक भारत में देंगे 5G नेटवर्क की सुविधाएं

2,000 रुपए में कर सकते हैं बुकिंग
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस छोटी कार की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिसे ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से महज 2,000 रुपए में बुक कर सकते हैं।

हाल ही में टाटा ने लॉन्च की टाटा टियागो EV
टाटा मोटर्स ने सितंबर महीने के आखिर में अपनी लोकप्रिय हैचबैक टाटा टियागो का EV वेरिएंट लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए है। अभी ये देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इस EV में सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर की रेंज मिलेगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights