Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

स्मॉल कैप कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान

स्टॉक मार्केट में इस समय कंपनियां तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड, बोनस आदि का भी ऐलान कर रही हैं। स्मॉल कैप कंपनी Morganite Crucible (India) Ltd कि तरफ से डिविडेंड का ऐलान किया गया है। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दिया है। बता दें, Morganite Crucible (India) Ltd का मार्केट कैप 533.85 करोड़ रुपये का है।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग को दी जानकारी में कहा, “10 नवंबर 2022, दिन गुरुवार को बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स ने 9 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यह टोटल अंतरिम डिविडेंड 504 लाख रुपये का है। कंपनी की तरफ से 23 नवंबर 2022 को डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया गया है।”

See also  इस मल्टीबैगर ने किया कंगाल, 280 रुपये से 70 पर आ गए कंपनी के शेयर

क्या कहते हैं तिमाही नतीजे?

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट सेल्स 38.85 करोड़ रुपये का हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का सेल्स 36.58 करोड़ रुपये का था। यानी पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की तुलना में इस बार नेट सेल्स में 6.20 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। कंपनी का नेट प्रॉफिट दूसरी तिमाही के दौरान 3.90 करोड़ रुपये है। पिछले फाइनेंशियर ईयर की तुलना में इस बार नेट प्रॉफिट में 25.71 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

पिछले एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4.84 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर का भाव 1.09 प्रतिशत घटकर 953.30 रुपये के लेवल पर आ गया है। बता दें, कंपनी के शेयरों का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 1220 रुपये है। जबकि 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 835 रुपये है।

मनु मिश्रा 2
See also  एलन मस्क को हत्या की आशंका:बोले- ओपन-एयर कार परेड नहीं करूंगा
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights