
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने दावा किया कि उनकी हत्या की जा सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन से जुड़े खुलासे सहित अन्य विषयों पर लाइव क्यू एंड ए सेशन में मस्क ने ये दावा किया है। इसके अलावा, चर्चा के दौरान, टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO ने फ्री स्पीच के महत्व और ट्विटर के लिए उनकी भविष्य की योजना के बारे में बात की।
मौत बनकर आया ट्रक, पहले दो बाइक सवार, फिर बस का इंतजार कर रहे लोगों को रौंदा; 7 की मौत
ओपन-एयर कार परेड नहीं करेंगे मस्क
ट्विटर स्पेस पर 2 घंटे की लंबी बातचीत में, मस्क ने कहा कि वह कोई भी ओपन-एयर कार परेड नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो मेरे साथ कुछ बुरा होने या यहां तक कि गोली मारे जाने का रिस्क है।’ दरअसल, बीते दिनों ट्विटर पर बाइडेन के बेटे की लैपटॉप कॉन्ट्रोवर्सी दबाने की कहानी बताई गई थी। इस मामले को लेकर 2 साल पहले हंटर बाइडेन फंसे थे।
शुक्रवार के दिन करें ये 5 खास उपाय, धन धान्य की होगी बढ़ोत्तरी
ट्विटर फाइल्स के नाम से किए गए खुलासे में बताया गया था कि न्यूयॉर्क पोस्ट की हंटर बाइडेन लैपटॉप स्टोरी पर कमेंट करने वाले यूजर्स ट्विटर के टॉप ऑफिशियल्स ने सस्पेंड और सेंसर किया था। मस्क ने दावा किया कि था फाइल्स दिखाती हैं कि ट्विटर 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के एक हाथ की तरह काम कर रहा था।
ऐसा भविष्य, जहां बिना डर के बात रख सकें
मस्क ने फ्री स्पीच पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ‘हम सिर्फ एक ऐसा भविष्य चाहते हैं जहां हम उत्पीड़ित न हों। जहां हमारी बातों को दबाया नहीं जाता है, और हम बिना किसी डर के अपनी बातों को रख सकते हैं।’ मस्क ने कहा, ‘जब तक आप किसी और को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं, तब तक आपको वह कहने की अनुमति दी जानी चाहिए जो आप चाहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘कंट्रोल्ड स्पीच डिफॉल्ट है, फ्री स्पीच नहीं है।’





Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 3
Views This Month : 8
Total views : 62820



