Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

2020 से बंद पड़ी इस सरकारी कंपनी का खुल गया ताला, टाटा ग्रुप ने शुरू कर दिया कारोबार

साल 2020 यानी लगभग दो साल से बंद पड़ी सरकारी कंपनी नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (NINL) में कारोबार शुरू हो गया है। एक बयान में टाटा ग्रुप (Tata Group) ने कहा कि ओडिशा स्थित नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड ने टाटा स्टील (Tata steel) की सहायक कंपनी द्वारा 12,000 करोड़ रुपये में अधिग्रहण के लगभग 90 दिनों के बाद परिचालन शुरू कर दिया गया है। आपको बता दें कि नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड एक सरकारी कंपनी थी, जिसे हाल ही में टाटा स्टील ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स (टीएसएलपी) के जरिये खरीदा है। यह डील इस साल जनवरी में 12,000 करोड़ रुपये में हुई थी।

See also  एक साल में 400% का रिटर्न, दिग्गज निवेशक ने खरीद लिए कंपनी के 1 लाख शेयर

कंपनी के शेयरों में तेजी
टाटा ग्रुप की प्रमुख स्टील कंपनी टाटा स्टील के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में 2.19% की तेजी रही। कंपनी के शेयर 100.50 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। पिछले पांच दिन में यह शेयर 3.66% चढ़ा है। हालांकि, पिछले एक महीने में टाटा स्टील का शेयर बिकवाली के दबाव में है और 5.99% तक टूट चुका है।

टाटा ग्रुप का प्लान
टाटा ने हाल ही बताया था कि नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड का परिचालन पुन: शुरू करने के वह तेजी से विकसित होगी और अगले कुछ वर्षों में इसकी क्षमता को बढ़ाकर 45 लाख टन सालाना पर पहुंचाएगी। दस लाख टन प्रतिवर्ष क्षमता वाले ओडिशा स्थित इस्पात संयंत्र का अधिग्रहण पूरा करने के बाद जारी बयान में टाटा स्टील ने कहा था कि एनआईएनएल की क्षमता 2030 तक बढ़ाकर एक करोड़ टन प्रतिवर्ष करने की भी योजना है।

See also  ₹80 के प्रीमियम पहुंचा इस IPO के शेयर का भाव

अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार में 156 बॉटल अंग्रेजी शराब कीमती 1 लाख 25 हजार रूपये की अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही स्विफ्ट कार सहित जप्त

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights