कमलनाथ का जन्मदिन आज, पटेल और शिवराज ने दी शुभकामनाएं
भोपाल, 18 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आज उनके जन्मदिन पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
श्री पटेल ने ट्वीट के जरिए लिखा है, ‘श्री कमलनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करे।’
श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में ट्वीट के माध्यम से कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा महाकाल से कामना है कि श्री कमलनाथ को उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें।
पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी श्री कमलनाथ को शुभकामना संदेश ट्विटर के माध्यम से दिए।





Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



