Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

52 हजार रूपये कीमती पाईप एवं नोजल चुराने वाले पॉचों आरोपी गिरफ्तार, चुराये हुये नोजल एंव पाईप जप्त

कमरे का ताला तोडकर 52 हजार रूपये कीमती पाईप एवं नोजल चुराने वाले पॉचों आरोपी गिरफ्तार, चुराये हुये नोजल एंव पाईप जप्त           

थाना प्रभारी बरेला श्री अनिल पटेल ने बताया कि दिनॉक 20-11-22 को रात्रि 11-15 बजे आकाश पाठक उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया कला ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह प्राईवेट नौकरी करता है, पिपरिया में उसकेे पिताजी के नाम पर 02-03 एकड जमीन है जिसमे कैनाल के पानी से सिंचाई करते है । ग्राम खम्हरिया मोड पर उसका एक बडा हाल है जिसमें कृषि से संबंधित 70 पाईप जय किसान कंपनी के सिंचाई वाले एवं 13 नौजल मय राईजर पाईप स्टेन्ड सहित लोकल कंपनी के रखे थे, हाल के दरवाजा में ताला लगा था, वह दिनांक 16.11.22 को हाल पर गया था उस समय वहां पर पाईप रखे थे दिनांक 17.11.22 को सुबह जब वह अपने खम्हरिया मोड स्थित हाल पर गया देखा कमरे में रखे पाईप 70 नग एवं नोजल 13 नग मय स्टेन्ड के कीमती 52 हजार रूपये के गायब थे। रात्रि में कोई अज्ञात चोर पाईप, नोजल चुरा कर ले गया है । रिपेार्ट पर धारा 457,380 भादवि का अपराध पजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  क्राइम ब्रांच एवं मदनमहल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, आई.डी. प्रोवाईड कर ऑन लाईन क्रिकेट का सट्टा खिलवाने वाले 4 सटोरिये गिरफ्तार, नगद 11 लाख 45 हजार रूपये एवं 8 मोबाईल जप्त

पतासाजी करते हुये सरगर्मी से तलाश कर 01 सुभाष उर्फ अट्ठनी कोल उम्र 22 वर्ष 02 अमित गोटिया उर्फ अम्रत उम्र 21 वर्ष , 03 शनि गोटिया उम्र 22 वर्ष 04- शुभम उर्फ रेवाराम गोटिया उम्र 22 वर्ष , जितेन्द्र उर्फ मुर्रे गोटिया उम्र 45 वर्ष सभी निवासी ग्राम खमरिया को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ करने पर सभी ने चोरी करना स्वीकार किया, आरोपियों की निशादेही पर चुराये हुये पाईप एवं नोजल कीमती 52 हजार रूपये के जप्त करते हुये आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इसको विज्ञान कहें या फिर चमत्कार! 30 साल तक फ्रीज रहे भ्रूण से हुआ जुड़वा बच्चों का जन्म

See also  जबलपुर नशीले इ्रजैक्शन के कारोबार मे लिप्त 2 आरोपी   गिरफतार  रशीले इंजैक्शन एवं इंजैक्शन बिक्री के नगद 1240 रूपये जप्त   

*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराया हुये पाईप एवं नोजल जप्त करने में चौकी प्रभारी गौर उप निरीक्षक टेकचंद शर्मा, उप निरीक्षक लेखराम सिंह पटेल, प्रधान आरक्षक कमलेश यादव, सोमनाथ, आरक्षक मुकेश डेहरिया, अमरीश शुक्ला, संदीप सतनामी, सैनिक लालमन साहू , श्यामलाल सेन की सराहनीय भूमिका रही।

जबलपुर जिला कोर्ट के बाहर चाकूबाजी:पेशी पर आए युवक पर प्राणघातक हमला कर आरोपी फरार, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights