Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

Cristiano Ronaldo फीफा वर्ल्डकप 2022 के ठीक पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड से अलग हुए

Cristiano Ronaldo फीफा वर्ल्डकप 2022 के ठीक पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड से अलग हुए

फुटबॉल के स्टार स्ट्राइकर Cristiano Ronaldo ने अब इंग्लिश क्लब- मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ करार समाप्त करने का फैसला लिया है। क्लब ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि रेड डेविल्स के साथ आपसी समझौते पर पहुंचने के बाद रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड तुरंत छोड़ देंगे। रेड डेविल्स के साथ अपने दूसरे स्पैल के दौरान स्टार फुटबॉलर ने 54 मैचों में 27 गोल किए। रोनाल्डो और मैनचेस्टर यूनाइटेड (मैन यू) के जुदा होने पर ANI की रिपोर्ट में मंगलवार को कहा गया, "क्रिस्टियानो रोनाल्डो आपसी समझौते से मैनचेस्टर यूनाइटेड को तत्काल प्रभाव से छोड़ रहे हैं।" क्लब ने उन्हें ओल्ड ट्रैफर्ड में दो स्पेल में अपार योगदान के लिए धन्यवाद देता है। मैनयू ने 346 मुकाबलों में 145 गोल करने वाले रोनाल्डो और उनके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

बयान में आगे लिखा गया, मैनचेस्टर यूनाइटेड में हर कोई एरिक टेन हैग के तहत टीम की प्रगति को जारी रखने पर फोकस करता है। फुटबॉल ग्राउंड पर टीम की कामयाबी और सफलता के लिए टीम के तमाम लोग मिलकर काम करते हैं। गौरतलब है कि बैलन डी'ओर जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पांच बार जीत दर्ज करने वाली लीग- मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए ये सीजन निराशाजनक रहा है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक के बाद एक कई अलग-अलग वीडियो से दुनिया को चौंका दिया जिसमें उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड बोर्ड और मैनेजर एरिक टेन हैग पर जमकर निशाना साधा।

Cristiano Ronaldo फीफा वर्ल्डकप 2022 के ठीक पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड से अलग हुए

फुटबॉल के स्टार स्ट्राइकर Cristiano Ronaldo ने अब इंग्लिश क्लब- मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ करार समाप्त करने का फैसला लिया है। क्लब ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि रेड डेविल्स के साथ आपसी समझौते पर पहुंचने के बाद रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड तुरंत छोड़ देंगे। रेड डेविल्स के साथ अपने दूसरे स्पैल के दौरान स्टार फुटबॉलर ने 54 मैचों में 27 गोल किए। रोनाल्डो और मैनचेस्टर यूनाइटेड (मैन यू) के जुदा होने पर ANI की रिपोर्ट में मंगलवार को कहा गया, “क्रिस्टियानो रोनाल्डो आपसी समझौते से मैनचेस्टर यूनाइटेड को तत्काल प्रभाव से छोड़ रहे हैं।” क्लब ने उन्हें ओल्ड ट्रैफर्ड में दो स्पेल में अपार योगदान के लिए धन्यवाद देता है। मैनयू ने 346 मुकाबलों में 145 गोल करने वाले रोनाल्डो और उनके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

See also  T20 वर्ल्ड कप में किसके नाम हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 में दो भारतीय

बयान में आगे लिखा गया, मैनचेस्टर यूनाइटेड में हर कोई एरिक टेन हैग के तहत टीम की प्रगति को जारी रखने पर फोकस करता है। फुटबॉल ग्राउंड पर टीम की कामयाबी और सफलता के लिए टीम के तमाम लोग मिलकर काम करते हैं। गौरतलब है कि बैलन डी’ओर जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पांच बार जीत दर्ज करने वाली लीग- मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए ये सीजन निराशाजनक रहा है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक के बाद एक कई अलग-अलग वीडियो से दुनिया को चौंका दिया जिसमें उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड बोर्ड और मैनेजर एरिक टेन हैग पर जमकर निशाना साधा।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights