Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

MI ने जोफ्रा आर्चर को वाइल्ड कार्ड के जरिए दी टीम में एंट्री, जनवरी में खेलेंगे T20 लीग

 नई दिल्ली 

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मोटी रकम में खरीदा था, ये जानते हुए भी कि वे 2022 के सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इसका फायदा टीम को 2023 के सीजन में मिलेगा, लेकिन इससे पहले मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के मालिकों की एक और टी20 टीम एमआई केपटाउन के लिए जोफ्रा आर्चर खेलने वाले हैं।

एमआई केपटाउन ने जोफ्रा आर्चर को वाइल्ड कार्ड प्लेयर के तौर पर एसए20 लीग के लिए साइन किया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका द्वारा आयोजित की जाने वाली टी20 लीग (SA20) के जरिए जोफ्रा आर्चर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, चोट से उबरने के बाद उन्होंने मैदान पर वापसी कर ली है, लेकिन अभी उस रिदम में नजर नहीं आ रहे हैं।

See also  इंग्लैंड के खिलाफ भी USA का मुकाबला रहा ड्रॉ, 90 मिनट तक दोनों टीमें नहीं कर पाईं एक भी गोल

बता दें कि जोफ्रा आर्चर ने आखिरी प्रोफेशनल मैच 20 जुलाई 2021 को खेला था, जबकि इंटरनेशनल मैच मार्च 2021 में खेला था। ऐसे में डेढ़ साल से ज्यादा समय के बाद वे प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे, जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में वे कब लौटते हैं, इसका अभी पता नहीं हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी बात ये है कि वे आईपीएल 2023 के लिए उपलब्ध होंगे।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights