Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

व्हिस्की की बोतल में 20 करोड़ की कोकीन घोलकर तस्करी की कोशिश नाकाम, मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ाया यात्री

 मुंबई

शराब की 2 बोतलों में कोकीन घोलकर भारत लाने की तस्करों की कोशिश विफल कर दी गई है। मुंबई हवाईअड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने गुरुवार को एक यात्री के पास से इन बोतलों को जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि बोतलों समेत इस कोकीन का वजन साढ़े तीन किलो है। इसकी कीमत 20 करोड़ रुपये आंकी गई है।

छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर DRI अधिकारी ने कहा, 'अदीस अबाबा से होकर लागोस से मुंबई आए एक यात्री के पास से बोतलें जब्त की गईं। खुफिया जानकारी के आधार पर पता चला था कि एक यात्री देश में कुछ नशीले पदार्थ की तस्करी की कोशिश में है। इस आधार पर उसके सामान की तलाशी लिए जाने के दौरान इसका खुलासा हुआ।'

'बेहद चतुराई से घोली गई'
डीआरआई के मुताबिक, ड्रग डिटेक्शन किट के जरिए बोतलों के अंदर तरल पदार्थ का परीक्षण करने पर कोकीन होने का पता चला। बोतलों में कोकीन को चतुराई से घोला गया था, जिससे इसका पता लगाना बेहद कठिन हो गया था। डीआरआई ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है, ताकि इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट का पता लगाया जा सके।

20 लाख रुपये की नशीली दवा बरामद
वहीं, पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​ने दक्षिण दिनाजपुर जिला पुलिस के साथ मिलकर बालुरघाट में मादक पदार्थों के एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से प्रतिबंधित नशीली दवा याबा की  8,000 गोलियां जब्त की है। सीनियर अधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआईडी ​​की मादक पदार्थ रोधी इकाई ने दक्षिण दिनाजपुर खुफिया विभाग के साथ मिलकर जिला मुख्यालय में छापा मारा और बालुरघाट बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति को पकड़ा।

 मुंबई

शराब की 2 बोतलों में कोकीन घोलकर भारत लाने की तस्करों की कोशिश विफल कर दी गई है। मुंबई हवाईअड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने गुरुवार को एक यात्री के पास से इन बोतलों को जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि बोतलों समेत इस कोकीन का वजन साढ़े तीन किलो है। इसकी कीमत 20 करोड़ रुपये आंकी गई है।

आज ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला वनडे

छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर DRI अधिकारी ने कहा, ‘अदीस अबाबा से होकर लागोस से मुंबई आए एक यात्री के पास से बोतलें जब्त की गईं। खुफिया जानकारी के आधार पर पता चला था कि एक यात्री देश में कुछ नशीले पदार्थ की तस्करी की कोशिश में है। इस आधार पर उसके सामान की तलाशी लिए जाने के दौरान इसका खुलासा हुआ।’

See also  बेटी को 1000 तोला सोना, गिफ्ट की डेढ़ करोड़ की कार, अब ससुर को लगाया 107 करोड़ का चूना

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कच्चा तेल 80 डॉलर के नीचे, देखें सबसे सस्ता कहां मिल रहा ईंधन

‘बेहद चतुराई से घोली गई’
डीआरआई के मुताबिक, ड्रग डिटेक्शन किट के जरिए बोतलों के अंदर तरल पदार्थ का परीक्षण करने पर कोकीन होने का पता चला। बोतलों में कोकीन को चतुराई से घोला गया था, जिससे इसका पता लगाना बेहद कठिन हो गया था। डीआरआई ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है, ताकि इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट का पता लगाया जा सके।

20 लाख रुपये की नशीली दवा बरामद
वहीं, पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​ने दक्षिण दिनाजपुर जिला पुलिस के साथ मिलकर बालुरघाट में मादक पदार्थों के एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से प्रतिबंधित नशीली दवा याबा की  8,000 गोलियां जब्त की है। सीनियर अधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआईडी ​​की मादक पदार्थ रोधी इकाई ने दक्षिण दिनाजपुर खुफिया विभाग के साथ मिलकर जिला मुख्यालय में छापा मारा और बालुरघाट बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति को पकड़ा।

मनु मिश्रा 2
See also  हिमाचल में अटल टनल पर सियासत:CM ने 5 दिन में सोनिया की शिलान्यास पटि्टका लगाने को कहा
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights