Breaking News

थाना लार्डगंज अंतर्गत हुई अंधी हत्या का खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार By manu Mishra May 24

 थाना लार्डगंज अंतर्गत हुई अंधी हत्या का खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार

By manu Mishra May 24

नाम पता गिरफ्तार आरोपी-

1- सिध्दार्थ श्रीवास्तव पिता प्रकाश श्रीवास्तव उम्र  20 वर्ष  निवासी

2-गौरव पटेल पिता राजू पटेल उम्र  वर्ष निवासी यादव कालोनी

नाम मृतक- जयदीप सिंह उर्फ बच्चू राठौर पिता स्व. सुरेन्द्र सिंह राठौर उम्र 42 वर्ष    थाना लार्डगंज में दिनॉक 16-5-2022 को शाम लगभग 6-15 बजे  सूचना प्राप्त हुई कि श्रीनाथ की तलैया में पानी की टंकी के पास रहने वाले जयदीप सिंह राठौर अपने स्वयं के मकान में  प्रथम तल के कमरे में मृत पडे हुये है, शरीर मे चोटें है।  सूचना पर थाना प्रभारी लार्डगंज श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव तत्काल हमराह स्टाफ को लेकर पहुंचा तो देखा कि जयदीप सिंह राठौर जिनकी उम्र 35 से 40 वर्ष है पलंग के बाजू में फर्श पर मृत पड़े हुये थे पेट एवं सिर में धारदार एवं नुकीली वस्तु की चोट के निशान थे।


नाम मृतक- जयदीप सिंह उर्फ बच्चू राठौर पिता स्व. सुरेन्द्र सिंह राठौर उम्र 42 वर्ष  

थाना लार्डगंज में दिनॉक 16-5-2022 को शाम लगभग 6-15 बजे  सूचना प्राप्त हुई कि श्रीनाथ की तलैया में पानी की टंकी के पास रहने वाले जयदीप सिंह राठौर अपने स्वयं के मकान में  प्रथम तल के कमरे में मृत पडे हुये है, शरीर मे चोटें है।  सूचना पर थाना प्रभारी लार्डगंज श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव तत्काल हमराह स्टाफ को लेकर पहुंचा तो देखा कि जयदीप सिंह राठौर जिनकी उम्र 35 से 40 वर्ष है पलंग के बाजू में फर्श पर मृत पड़े हुये थे पेट एवं सिर में धारदार एवं नुकीली वस्तु की चोट के निशान थे।

            राकेश उर्फ रम्बल विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी पानी की टंकी के सामने श्रीनाथ की तलैया ने बताया कि श्रीनाथ की तलैया में वाहन पार्किंग का काम करता है दिनंाक 16-5-22 की वह कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम सिविक संेटर गया था शाम लगभग 5 बजे उसके परिवारिक भाई अजय विश्वकर्मा ने फोन पर उसे बुआ ओमवती राठौर के घर आने को कहा वह बुआ ओमवती राठौर के घर पहुॅचा तथा पारिवारिक भाई अजय विश्वकर्मा के साथ बुआ ओमवती के पुत्र जयदीप सिंह राठौर के छत पर स्थित बेडरूम में गया उसकी बुआ का लड़का जयदीप सिंह राठौर अपने बेडरूम के फर्स पर पलंग के पास मृत अवस्था मे चित्त पड़ा था उसकी जयदीप सिंह राठौर के शरीर मे सिर, पेट पर धारदार एवं नुकीेले हथियार से चोटों के निशान थे गले में भी चोट थी पूरा शरीर खून से लथपथ था डबल बैड की चादर तकिया तथा गोल तकिया पर खून लगा था किसी अज्ञात आरोपी ने जयदीप सिंह राठौर के घर पर ऊपर स्थित कमरा में आकर नुकीले धारदार हथियार से हमलाकर सिर, पेट, गले में गंभीर चोटें पहॅुचाकर जयदीप सिंह उर्फ बच्चू राठौर उम्र 42 वर्ष की हत्या कर दी है।,

See also  कोरोना भी कम नहीं कर पाया कैटरीना कैफ का हौसला, शेयर किया ये जबरदस्तNewstrack/मूवी-मस्ती/3 hrs ago बॉलीवुड फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी शेयर की थी। वे होम क्वारनटीन में हैं तथा घर पर कोरोना का ट्रीटमेंट ले रही हैं। वही अब कैटरीना ने कोरोना से ग्रसित तथा क्वारनटीन का वक़्त बिताते हुए अपनी तस्वीर साझा की है। उन्होंने तस्वीर के साथ ही लोगों को एक स्पेशल संदेश दिया है। कैटरीना ने अपनी सनक‍िस्ड तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- 'वक्त और सब्र'। उनका अर्थ स्पष्ट है कि कोरोना से स्वस्थ होने के लिए उन्हें थोड़ा वक़्त लगेगा तथा साथ ही सब्र की आवश्यकता है। कैटरीना ने अपने इन दो शब्दों के माध्यम से लोगों को कोरोना से स्वस्थ होने के दरमियान धीरज रखने का मैसेज दिया है। वैसे फोटोज की बात करें तो इनमें कैटरीना बगैर किसी मेकअप के बाद भी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। बीते दिनों जानकारी थी कि कैटरीना कैफ के कोरोना संक्रमित होने से उनकी आगामी फिल्म टाइगर 3 में प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि बाद में मूवी के नजदीकी सूत्रों ने कहा कि टाइगर 3 में कैटरीना ने अपने भाग की शूट‍िंग पहले ही कर ली है, तथा अब उनकी शूट‍िंग अप्रैल के अंत में है। इस समय सलमान खान फिल्म में अपने सोलो पोर्शंस की शूट‍िंग कर रहे हैं। यही कारण है कि टाइगर 3 फिल्म की शूट‍िंग में कोई दखल नहीं पड़ी है। ध्यान रहे कि कैटरीना कैफ के अतिरिक्त बॉलीवुड के कई सितारें कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। विक्की कौशल, अक्षय कुमार, आल‍िया भट्ट, भूमि पेडनेकर, आमिर खान आद‍ि कई स्टार्स को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। अक्षय कुमार हॉस्पिटल में एडमिट हैं जबकि बाकी स्टार्स होम क्वारनटीन में हैं।

               घटित हुई घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक जबलपर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री दीपक मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं एफएसएल डॉ. नीता जैन पहुंचे।

           वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये      अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302, 450 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


            *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा पतासाजी करते हुये अज्ञात आरोपी की  शीघ्र  गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री संजय कुमार अग्रवाल, तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लार्डगंज श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं क्राईम ब्रांच की टीम गठित कर लगायी गयी।

See also  पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर बदमाश द्वारा कब्जा की हुई शासकीय भूमि कब्जामुक्त By manu Mishra May22,2022

             प्रारम्भिक पूछताछ पर ज्ञात हुआ के मृतक जयदीप सिंह राठौर शेयर एवं गोल्ड का काम करते थे, जिनकी पत्नि एवं बेटा छिंदवाड़ा में रह रहे है।, मॉ श्रीमति ओमवती राठौर जो साथ में रहती थी, इलाहबाद गयी हुई है, जयदीप सिंह राठौर घर पर अकेले थे।  

              दौरान विवेचना के पतासाजी करते हुये आज दिनॉक 24-5-2022 को सिद्धार्थ श्रीवास्तव एवं गौरव पटेल को घेराबंदी कर कछपुरा ब्रिज के नीचे रेल्वे ट्रैक के किनारे-किनारे जाते समय घेराबंदी कर पकड़ा गया।

               सघन पूछताछ पर पाया गया कि मृतक जयदीप सिंह राठौर ने थाना माधव नगर जिला कटनी में अपने साथी सिध्दार्थ श्रीवास्तव एवं अज्जू उर्फ अजय विश्वकर्मा के साथ मिलकर हत्या के प्रयास की घटना घटित की थी, रिपोर्ट पर थाना माधव नगर जिला कटनी  में अपराध क्रमाँक 388/2017 धारा 307,34 भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज किया गया था, उक्त प्रकरण में माननीय न्यायालय कटनी से जयदीप सिंह राठौर तथा सिध्दार्थ श्रीवास्तव एवं अज्जू उर्फ अजय विश्वकर्मा को 10 वर्ष का कारावास एवं  5000/रूपये के अर्थदण्ड तथा  25 आर्म्स एक्ट के आरोप में 01 वर्ष के कारावास एवं 1000/रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया था । कटनी  के उपरोक्त प्रकरण में जयदीप सिंह राठौर ने अपने साथी सिध्दार्थ श्रीवास्तव एवं अज्जू उर्फ अजय विश्वकर्मा को यह कहा था कि वह दोनो की जमानत में सहयोग करेगा तथा 25000/रूपये की राशि भी देगा परन्तु जयदीप सिंह राठौर उपरोक्त प्रकरण में गिरफ्तार होने के एक साल के बाद ही  जमानत पर बाहर आ गया था तथा अज्जू विश्वकर्मा भी लगभग डेढ साल में जमानत पर बाहर आ गया था, किन्तु सिध्दार्थ श्रीवास्तव कटनी के उपरोक्त प्रकरण में 30.04.2017 को गिरफ्तार होकर लगातार  अक्टूबर 2021 तक कटनी जेल मे निरूध्द रहा । सिध्दार्थ श्रीवास्तव अपने साथ जयदीप सिह राठौर द्वारा की गयी वादा   खिलाफी से काफी नाराज था और इसी बात को लेकर दिनाँक 15.05.2022 की शाम लगभग 05.30 बजे अपने साथी गौरव पटेल निवासी बजरंग टेन्ट हाउस के पास यादव  कालोनी लार्डगंज के साथ जयदीप के घर पर जाकर जयदीप सिंह राठौर के उपर वेसवाल के डंडे एवं चाकू से हमला कर जयदीप सिंह राठौर के शरीर मे प्राणघातक चोटें पहुंचा कर हत्या कर दी।

See also  ऑख में मिर्च डालकर 1 लाख रूपये कीमती सोने के टाप्स ज्वेलर्स शॅाप से लेकर भागा आरोपी चंद घंटे में पकड़ा गया, छीने हुये सोने के 2 तोला वजनी टाप्स कीमती लगभग 1 लाख रूपये के एवं घटना में प्रयुक्त एक्सिस वाहन जप्त

 आरोपियों से अपराध मे प्रयुक्त हथियार एंव घटना वक्त पहने हुये कपडे एवं अन्य साक्ष्य एकत्रित किया जाना शेष है जिस हेतु आरोपीगणो को माननीय न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। 

 *उल्लेखनीय भूमिका-* पतासाजी कर अंधी हत्या का खुलासा एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लार्डगंज  श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव, यादव कालोनी चौकी प्रभारी उनि दिनेश गौतम , उनि संध्या चंदेल , साईबर सेल के  आरक्षक अमित पटेल , आरक्षक विमल त्रिपाठी, क्राईम ब्रांच के सउनि धनंजय सिंह,सउनि मृदुलेश त्रिपाठी, आरक्षक मोहित उपाध्याय, आरक्षक नवनीत, वीरेन्द्र सिंह, शेषनारायण, थाना लार्डगंज के, पी एस आई विजय धुर्वे , सउनि जमुना मिश्रा , सउनि मनीष जाटव .सउनि कुंजबिहारी सिंह, प्रधान आरक्षक राजीव सिंह, उमेश शुक्ला, राकेश उपमन, आरक्षक बृजेश राजपूत, दानसिह. अरुण सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights