Breaking News

चॉकलेट खाने से 8 साल के बच्चे की मौत:ऑस्ट्रेलिया से चॉकलेट लाया था पिता; गले में फंसने से दम घुटा

तेलंगाना के वारंगल में चॉकलेट खाने से 8 साल के लड़के की मौत हो गई। यह वाकया कंघन सिंह के साथ हुआ। वे अपने बेटे के लिए विदेश से चॉकलेट लाए थे। 8 साल के बेटे संदीप ने उसे खाया तो वह गले में फंस गई। उसे हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस के मुताबिक दूसरी क्लास में पढ़ने वाला संदीप पिता की लाई कुछ चॉकलेट्स शनिवार को स्कूल लेकर गया था। चॉकलेट खाने के बाद उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी थी।

भ्रष्टाचार कोढ़ है, इसे पूरी तरह समाप्त करना जरूरी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

ऑस्ट्रेलिया से चॉकलेट लाए थे कंघन सिंह
कंघन सिंह वारंगल में इलेक्ट्रिक शॉप चलाते हैं। वे 20 साल पहले यहां राजस्थान से आए थे। उनके चार बच्चे हैं। पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया ट्रिप पर गए कंगन सिंह अपने बच्चों के लिए वहां से चॉकलेट्स लेकर आए थे। संदीप इनमें से कुछ चॉकलेट स्कूल ले गया। जिन्हें खाने के बाद वह हांफने लगा। टीचर ने स्कूल अथॉरिटी को इस बात की जानकारी दी। उसे हॉस्पिटल ले गए, लेकिन दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

ऑस्‍ट्रेलिया के पास हिंद महासागर में मिला इंसान जैसा अजीबोगरीब जीव, वैज्ञानिकों के उड़े होश

कर्नाटक के उडुपी जिले में भी 6 साल की एक बच्ची की गले में चॉकलेट फंसने से मौत हो गई थी। हादसा उस वक्त हुआ था, जब सामन्वी पुजारी अपने घर के बाहर स्कूल बस में चढ़ने वाली थी।सामन्वी स्कूल जाने को तैयार नहीं थी। मां सुप्रिता पुजारी ने सामन्वी को मनाने के लिए एक चॉकलेट दी।

इस बीच स्कूल वैन आ गई। जिसे देखकर सामन्वी ने रैपर समेत चॉकलेट खा ली। दम घुटने की वजह से वह बस के दरवाजे के पास ही बेहोश होकर गिर पड़ी और हॉस्पिटल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

See also  सावधान कुत्ते ने 6 साल के बच्चे का गाल चबाया:घर के गार्डन में खेलते समय किया हमला, SMS में भर्ती, होगी प्लास्टिक सर्जरी By manu Mishra 9July 2022

ऑस्‍ट्रेलिया के पास हिंद महासागर में मिला इंसान जैसा अजीबोगरीब जीव, वैज्ञानिकों के उड़े होश

कर्नाटक के उडुपी जिले में भी 6 साल की एक बच्ची की गले में चॉकलेट फंसने से मौत हो गई थी। हादसा उस वक्त हुआ था, जब सामन्वी पुजारी अपने घर के बाहर स्कूल बस में चढ़ने वाली थी।सामन्वी स्कूल जाने को तैयार नहीं थी। मां सुप्रिता पुजारी ने सामन्वी को मनाने के लिए एक चॉकलेट दी।

इस बीच स्कूल वैन आ गई। जिसे देखकर सामन्वी ने रैपर समेत चॉकलेट खा ली। दम घुटने की वजह से वह बस के दरवाजे के पास ही बेहोश होकर गिर पड़ी और हॉस्पिटल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

See also  शराबी बेटे की मारपीट से परेशान थे माता-पिता, दे दी हत्या की सुपारी
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights