Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

अपनी नौकरानी के साथ 66 साल का मालिक बना रहा था शारीरिक संबंध, अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत, लाश को पति ने लगाया ठिकाने

अपनी नौकरानी के साथ 66 साल का मालिक बना रहा था शारीरिक संबंध, अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत, लाश को पति ने लगाया ठिकाने

बेंगलुरु पुलिस को एक हफ्ते पहले एक प्लास्टिक बैग में 67 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था। इस शव की पहचान और मौत के करणों को पुलिस तलाश करने में लगी हुई थी। अब इस मौत के राज से पर्दा उठ गया हैं। मौत की जांच से पता चला है।
ऑस्‍ट्रेलिया के पास हिंद महासागर में मिला इंसान जैसा अजीबोगरीब जीव, वैज्ञानिकों के उड़े होश
बेंगलुरु पुलिस को एक हफ्ते पहले एक प्लास्टिक बैग में 67 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था। इस शव की पहचान और मौत के करणों को पुलिस तलाश करने में लगी हुई थी। अब इस मौत के राज से पर्दा उठ गया हैं। मौत की जांच से पता चला है कि उस व्यक्ति की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हुई थी। 67 वर्षीय व्यक्ति को उस वक्त दिल का दौरा पड़ा जब वह अपने घर की नौकरानी के साथ यौन संबंध बना रहा था। व्यक्ति के शव को कथित तौर पर उसकी प्रेमिका और उसके पति ने ही ठीकाने लगाया था।

See also  छठ पूजा पर घर जाने के लिए ट्रेनों में मारामारी, बुहत महंगी हुई हवाई जहाज की सवारी

​दूसरी बार दुनिया के सामने आई किम जोंग उन की बेटी, पुरुष प्रधान उत्तर कोरिया में क्या महिला संभालेगी राज
पुलिस ने कहा कि 67 वर्षीय व्यवसायी का अपनी 35 वर्षीय नौकरानी के साथ अफेयर चल रहा था। मरने वाला व्यक्ति 16 नवंबर को अपने प्रेमिका के घर गया था। उसके साथ यौन संबंध बनाने के दौरान बिस्तर पर ही उसकी मौत हो गई थी। रिपोर्टों में भी यही सामने आया की मौत दिया कि दिल का दौरा पड़ने से हुई। जेपी नगर के पुत्तनहल्ली के रहने वाले बाला सुब्रमण्यम के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति 16 नवंबर को अपने पोते को बैडमिंटन क्लास के लिए छोड़ने के लिए घर से निकले थे। लगभग 4.55 बजे, बाला ने अपनी बहू को फोन किया और उसे सूचित किया कि वह देर से आएगा। चूंकि उनके पास कुछ निजी काम है।

See also  Kerala: कॉलेज की छात्रा का प्रेमी ने आधी रात को घर के बाहर गला रेता, आरोपी हिरासत में

काफी देर तक जब बाला के परिवार के लोग उससे संपर्क नहीं कर पाए तो उसके बेटे ने सुब्रमण्य नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी। गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के एक दिन बाद, पुलिस को संदिग्ध हालत में एक शव मिला, जिसे प्लास्टिक कवर और एक बेडशीट में पैक किया गया था।

महिला को डर था कि अगर यह घटना सामने आई तो समाज में उसकी छवि खराब होगी। उसने तुरंत अपने पति और भाई को फोन किया। महिला और उसके परिजनों ने कथित तौर पर व्यवसायी के शव को एक प्लास्टिक की थैली में पैक किया और जेपी नगर में एक सुनसान जगह पर फेंक दिया। पूछताछ करने पर महिला ने अपने 67 वर्षीय प्रेमी के शव को ठिकाने लगाने की बात कबूल की। नौकरानी को डर था कि पुलिस उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सकती है, इसलिए उसने अपने पति और भाई की मदद से शव को सड़क पर फेंक दिया।

See also  जज रिश्वतकांड में फैसला जल्द:चंडीगढ़ CBI कोर्ट ने कहा-10 साल से पुराना केस, दिसंबर तक पूरा किया जाना है

इस बात का खुलासा हुआ है कि बाला सुब्रमण्यम के अपने नौकरानी के साथ लंबे समय से संबंध थे और वह अक्सर उसके घर आया जाया करता था। बाला की पिछले साल एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। इस बीच पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और महिला द्वारा किए गए दावों में सच्चाई है या नहीं, इसकी पुष्टि करने के लिए पुरुष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights