Breaking News

एमपी न्यूज़ हिन्दू लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने वाले दो बांग्लादेशी हिरासत में, लव जिहाद का आरोप

एमपी न्यूज़ हिन्दू लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने वाले दो बांग्लादेशी हिरासत में, लव जिहाद का आरोप

आरोपी युवक युवतियों के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे. बजरंग दल के सदस्यों ने इनकी इस हरकत को कैमरे में कैद कर लिया है. उधर, लड़कियों से पूछताछ में बता चला कि आरोपी प्यार का झांसा देकर उनके साथ निकाह के लिए दबाव बना रहे थे.

अपनी नौकरानी के साथ 66 साल का मालिक बना रहा था शारीरिक संबंध, अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत, लाश को पति ने लगाया ठिकाने
बजरंग दल के विभाग संयोजक तनु शर्मा ने बताया कि शहर में लव जेहाद की घटनाओं को रोकने के लिए संगठन की ओर से सर्च ऑपरेशन चला जा रहा है. इसमें संगठन की टीम समय समय से कैफे, रेस्टोरेंट्स, गार्डन एवं पिकनिक स्पॉट पर पहुंच कर सर्चिंग करती है.

See also  पति से विवाद पत्नी ने बच्चों को कमर से बांध कुएं में लगाई छंलाग

जबलपुर थाना भेडाघाट अंतर्गत हुई युवक की अंधी हत्या का खुलासा पांच आदतन अपराधी लड़के गिरफ्त मे 

रविवार को उनकी टीम सिरपुर तालाब पर पहुंची था. वहां कई युवक और युवतियां मिले. टीम ने इन युवक और युवतियों से उनके आईकार्ड मांगे, सभी ने दिखाए भी. लेकिन इनमें से दो युवकों ने अपने आईकार्ड नहीं दिखाए. इसके बाद बजरंग दल के सदस्यों ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो इन्होंने अपने मुस्लिम नाम बताए. इसके बाद बजरंग दल की टीम ने पुलिस बुलाकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया. तनु शर्मा ने बताया कि इन आरोपियों से मुक्त कराई गई दोनों लड़कियां हिन्दू समाज की हैं और नाबालिग हैं. ऐसे में तुरंत उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया गया.

See also  पहचान छुपाकर की दोस्ती, 36 टुकड़े करने की धमकी:युवती को किया ब्लैकमेल, हिंदू संगठनों ने जाल बिछाकर पकड़ा

अश्लील हरकत कर रहे थे आरोपी
बजरंग दल के सदस्यों के मुताबिक आरोपी युवक युवतियों के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे. उन्होंने इनकी इस हरकत को कैमरे में कैद कर लिया है. उधर, लड़कियों से पूछताछ में बता चला कि आरोपी प्यार का झांसा देकर उनके साथ निकाह के लिए दबाव बना रहे थे. हालांकि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक दोनों युवक बांग्लादेश के रहने वाले हैं. इन आरोपियों के साथ पकड़ी गई दोनों लड़कियां स्थानीय हिन्दू परिवार की है. वह दोनों आरोपियों के साथ ही नौकरी करती थीं.

See also  क्या जबलपूर है भूकंप रेड जोन मै इंदौर में भूकंप तीव्रता 2.9:नर्मदा-सोन नदी घाटी के नीचे धरती में चल रही बड़ी उथल-पुथल, यहां ढाई साल में 37 बार लगे झटके By manu Mishra 31July 2022

चंदन नगर थाना प्रभारी अभय नेमा ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. अभी तक जानकारी मिली है कि पकड़े गए युवक बांग्लादेशी हैं. ऐसे में फिलहाल उनकी नागरिकता और अव्रजन की स्थिति भी चेक कराई जा रही है. पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि ये आरोपी बांग्लादेश से इंदौर कैसे पहुंचे. उधर, बजरंगदल की विभाग संयोजक तनु शर्मा ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में सर्च ऑपरेशन और तेज किया जाएगा. इस दौरान यदि कोई भी मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ मिला तो पहले उसकी पिटाई की जाएगी और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा.

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights