Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

जबलपुर में फिरौती मांगी एमपी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव को धमकी:20 लाख रुपए दो,नहीं तो कर देंगे बेटे की हत्या, कोरियर ब्याय बनकर दी थी धमकी, दों गिरफ्तार

जबलपुर में फिरौती मांगी एमपी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव को धमकी:20 लाख रुपए दो,नहीं तो कर देंगे बेटे की हत्या, कोरियर ब्याय बनकर दी थी धमकी, दों गिरफ्तार

जबलपुर में फिरौती मांगी एमपी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव को धमकी:20 लाख रुपए दो,नहीं तो कर देंगे बेटे की हत्या, कोरियर ब्याय बनकर दी थी धमकी, दों गिरफ्तार
एमपी महासचिव

Jabalpur,आपको लगता है कि यह सब मजाक है। पर मैं दो लड़कों में से एक को मैं गोली मार दूंगा। अगर आपने 20 पेटी नहीं दी तो। आपके छोटे बेटे गौरव सैनी की मौत के जिम्मेदार आप खुद होंगे। आपने बहुत पैसा कमाया है, उसमें से आपको 20 पेटी देने होंगे। हम अंडर वर्ल्ड से हैं एक बार जिससे फिरौती ले लेते हैं दोबारा उसको परेशान नहीं करते। आपको कोई भी होशियारी या पुलिस के पास आने की जरूरत नहीं है, वरना पैसा डबल हो जाएगा। समझदारी इसमें हैं कि 20 पेटी की व्यवस्था करो। बाकी मैं कॉल करूंगा। ना हो तो अपने गोदाम ट्रक की जिम्मेदारियां भी मुझ पर छोड़ दो। अगर 20 पेटी नहीं मिली कोई होशियारी की गई तो अपने छोटे बेटे गौरव सैनी की मौत के जिम्मेदार स्वयं होंगे।

See also  नाइट कल्चर पर विचार, भगवा बिकनी पर बवाल:जानिए गृहमंत्री ने क्या निर्देश दिए और शाहरुख की फिल्म पर क्या कहा

आपका शुभचिंतक

monstar ravan

यह धमकी भरा पत्र मिला, मध्यप्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव जगदीश सैनी को जिनसे 20 लाख रुपए रंगदारी की माँग की गई। घटना शुक्रवार दोपहर की हैं जब दो लड़के मुंह पर कपड़ा बांधकर कोरियरबॉय बनकर कॉंग्रेस नेता और गैस एजेंसी संचालक जगदीश सैनी के रामपुर आदर्श नगर स्थित घर जाते हैं और एक लेटर देकर चले जाते हैं। जगदीश सैनी जब लेटर खोलते हैं तो उसमें लिखा था कि अगर 20 लाख रुपए नहीं दिए तो तुम्हारे छोटे लड़के को जान से खत्म कर देंगे। आरोपियों ने लेटर में चेतावनी भी दी कि अगर पुलिस को बताया तो ठीक नहीं होगा।

See also  Video:मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा, कोहरे के चलते प्लेन क्रैश, पायलट की मौत, प्रशिक्षु गंभीर - 

धमकी भरे पत्र मिलने को लेकर कॉंग्रेस नेता जगदीश सैनी ने गोरखपुर थाना पुलिस से शिकायत की। जगदीश सैनी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की दोपहर को दो लड़के अपने चेहरे पर कपड़ा बांधकर कोरियर बॉय बन कर आते हैं, और एक लेटर लेकर चले जाते हैं। लेटर में आरोपियों ने यह भी लिखा था कि अगर पुलिस को सूचना दी तो तुम्हारे छोटे बेटे गौरव सैनी को जान से खत्म कर देंगे।

जगदीश सैनी की शिकायत के बाद गोरखपुर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटते हुए आसपास के सीसीटीवी फूटेज खंगालना शुरू कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने फरियादी जगदीश सैनी से भी पूछताछ की। पुलिस की जांच में पता चलता हैं कि आरोपी जगदीश सैनी की गैस एजेंसी में काम करने वाला अजीत बैन और उसका साथी शिव बैन हैं। गोरखपुर थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश करते हुए शनिवार की दोपहर मंडावा बस्ती के पास से 20 लाख रुपए की डिमांड करने वाले दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। साथ ही उस बाइक को भी जप्त कर लिया हैं जिसका कि इन्होंने अपराध करने में उपयोग किया था।


Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights