Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

गुजरात चुनाव: पीएम मोदी की आज ताबड़तोड़ 4 जनसभाएं, खरगे भी कांग्रेस के लिए मांगेंगे वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) के दिन धीरे- धीरे नजदीक आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)इस वक्त अपनी पूरी ताकत गुजरात विधानसभा चुनाव में लगा रहे हैं. गुजरात PM मोदी का गृह राज्य होने की वजह से बीजेपी को उनसे और भी ज्यादा उम्मीद है. इसी कड़ी में पीएम मोदी 28 नवंबर (सोमवार) को गुजरात में चार रैलियां करने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कच्छ के अंजार, जामनगर के गोरधनपुर, भावनगर के पलिताना, जामनगर के गोरधनपुर और राजकोट में रैली को संबोधित करेंगे.

उत्तराखंड: दूल्हे ने भेजा सस्ता लहंगा तो दुल्हन ने रद्द कर दी शादी

डोर-टू-डोर कैंपेन भी करेंगे मोदी
गुजरात में बीजेपी की फोकस का उन सीटों पर है जहां 2017 में पार्टी 45 सीटें हारी थी. बीजेपी ने अपना फोकस आदिवासी वोट पर बनाया हुआ है. बीजेपी इस दौरान एसटी की 12 और एससी की नौ सीटें भी कवर करेगी. 2017 के विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने 38 सभाएं की थी. पीएम मोदी वोटिंग से पहले रोड शो और डोर-टू-डोर कैंपेन भी करेंगे.

See also  छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक दिखेगी आदिम संस्कृति की झलक

राजकोट के बीजेपी अध्यक्ष कमलेश मिरानी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “पीएम मोदी फिर से आ रहे हैं. हम बड़ी सभाओं की उम्मीद करते हैं. लोग उन्हें देखना और सुनना पसंद करते हैं. हम राजकोट जिले में सभी सीटें जीतने की उम्मीद करते हैं.”

अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों की भी होगी रैलियां
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात में चार स्थानों- खेरालू, सावली, भिलोदा और नारनपुरा में चुनावी रैलियां करेंगे. इसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, उनके असम के समकक्ष हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और पुरुषोत्तम रूपाला के साथ-साथ बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं और रोड शो करेंगे.

See also  G-20 के लिए सर्वदलीय बैठक :नेताओं से समिट के लिए सुझाव मांगे जाएंगे

मल्लिकार्जुन खरगे भी मांगेंगे वोट
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. वह मेहसाणा और अहमदाबाद में चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए भी तैयार हैं. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे.

आप भी कर रही है जनसभाएं
वहीं, आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता भी गुजरात में चुनाव प्रचार करते दिखेंगे. आप की आज गुजरात में कई जनसभाएं शेड्यूल हैं.

182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा चुनाव के तहत दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है और मतगणना 8 दिसंबर को होगी. बीजेपी गुजरात में 1995 से लगातार सत्ता में हैं, जिसे पार्टी बरकरार रखना चाहती है. जबकि कांग्रेस राज्य में पिछले 27 साल से सत्ता से बाहर रहने के चलते विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने की उम्मीद लगाए है. वहीं, आप इस चुनाव में बड़े दावे कर रही है.

See also  PM मोदी ने अंकलेश्वर में एयरपोर्ट बनाने का किया वादा
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights