Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

मुकेश अंबानी की बिजनेस दुनिया:सब्जी से लेकर पेट्रोल-डीजल तक… रिलायंस ने आपके लिए बनाए 220 से ज्यादा ब्रांड्स

मुकेश अंबानी की बिजनेस दुनिया:सब्जी से लेकर पेट्रोल-डीजल तक... रिलायंस ने आपके लिए बनाए 220 से ज्यादा ब्रांड्स
मुकेश अंबानी की बिजनेस दुनिया:सब्जी से लेकर पेट्रोल-डीजल तक… रिलायंस ने आपके लिए बनाए 220 से ज्यादा ब्रांड्स

मुकेश अंबानी की बिजनेस दुनिया:सब्जी से लेकर पेट्रोल-डीजल तक… रिलायंस ने आपके लिए बनाए 220 से ज्यादा ब्रांड्स

सोचिए क्या कोई ऐसी कंपनी हो सकती है जो घर की जरूरत का लगभग हर सामान अपने ब्रांड के तहत बनाती और सर्विस देती हो। सब्जी से लेकर दाल, चावल, दूध जैसा सामान, कपड़े, मोबाइल फोन, इंटरनेट कनेक्शन और यहां तक की पेट्रोल-डीजल भी। ये कंपनी सुबह के नाश्ते से रात के बिंजवाच तक आपकी जिंदगी का हिस्सा है…

भारत में लाखों लोग दुनिया के 8वें और एशिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनियों या उनके साथ पार्टनरशिप करने वाली फर्म्स के प्रोडक्ट और सर्विसेज पर निर्भर हैं। फोर्ब्स के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 93.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.6 लाख करोड़ रुपए है।

See also  गुड न्यूज कल लॉन्च होगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार:PMV इलेक्ट्रिक कल पेश करेगा EaS-E, इतनी लाख रुपए के आस पास हो सकती है कीमत

मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी ने 1950 के दशक में कपड़े के व्यापार से इस कंपनी की शुरुआत की थी। टेक्सटाइल से शुरू हुआ कंपनी का सफर आज एनर्जी, मटेरियल, रिटेल, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और डिजिटल सर्विस में फैल गया है। कंपनी 200 से ज्यादा प्रोडक्ट और सेवाएं आपको दे रही है।

ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल होगा कि आखिर रिलायंस इंडस्ट्रीजआखिर रिलायंस इंडस्ट्रीज का साम्राज्य कितना बड़ा है? ये ग्रुप क्या-क्या सामान और सर्विस प्रोवाइड कराता है। ऐसे कितने ब्रांड हैं जो रिलायंस के हैं। यहां हम आपको ग्राफिक्स के जरिए रिलायंस के इस साम्राज्य के बारे में बता रहे हैं।

See also  इस बार इलेक्ट्रिक व्हीकल का रहेगा जलवा, रिकॉर्ड 30 कंपनियां दिखाएंगी अपने मॉडल्स

restofworld.org की रिपोर्ट से बनाए ग्राफिक्स में आप देख पाएंगे कि कैसे मुकेश अंबानी की कंपनियों के कोई न कोई प्रोडक्ट और सर्विसेज से लगभग हर भारतीय जुड़ा है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights