Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

चीन में कोविड को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने की सख्ती

कोविड पाबंदियों के खिलाफ चीन में जारी विरोध के दबाने के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कई शहरों में भारी पुलिस बल की उपस्थिति की सूचना मिली है और कुछ सभाओं को दबा दिया गया या विफल कर दिया गया। लोगों से पूछताछ और उनके फोन की तलाशी लेने की खबरें सामने आई हैं। लेकिन विदेशी चीनियों ने दुनिया भर के कम से कम एक दर्जन शहरों में विरोध प्रदर्शन जारी रखा है।

गौरतलब है कि 24 नवंबर को पश्चिमी चीन के उरुमकी में एक गगनचुंबी इमारत में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। माना जा रहा है कि कोविड प्रतिबंधों के कारण लोग आग से बच नहीं पाए। हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने इससे इनकार किया है।

See also  आज़ का पंचांग शुभ मुहूर्त दैनिक पंचांग 29 - Jun - 2022Jabalpur, India By pandit manu Mishra

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार हजारों लोग कई दिनों तक सड़कों पर उतरे, कोविड लॉकडाउन को समाप्त करने की मांग की। कुछ ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से पद छोड़ने की भी अपील की।

लेकिन सोमवार को पुलिस की सख्ती के बाद बीजिंग में सुनियोजित विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ।

शंघाई में मुख्य विरोध मार्ग के साथ बड़े अवरोध खड़े किए गए और पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की।

मंगलवार की सुबह दोनों शहरों में पुलिस पेट्रोलिंग करती रही। वहां कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फिर से इकट्ठा होने का सुझाव दिया था।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights