Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

जानें कब है अग्नि पंचक और उसका महत्व

पंचांग के अनुसार आज यानी की दिनांक 29 नवंबर 2022 से पंचक काल शुरु होने जा रहा है और ये पंचक दिनांक 4 दिसंबर 2022 तक रहेगा. मान्यता है कि पंचक काल में कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए, इस काल में शुभ काम करने से कोई काम सफल नहीं होता है, वहीं आज दिनांक 29 नवंबर को अग्नि पंचक शुरु हो रहा है, तो ऐसे में आइए जानते हैं कि अग्नि पंचक कब तक रहेगा, इस पंचक का महत्त्व क्या है. आखिर पंचक होता क्या है.

पंचक कब से कब तक रहेगा? अग्नि पंचक आज यानी की दिनांक 29 नवंबर 2022 से शुरु हो रहा है और ये पंचक दिनांक 4 दिसंबर 2022 तक रहेग.कहते हैं, इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस दौरान आपको कोई भी काम सफल नहीं होंगे. पंचक क्या होता हैं? पंचक काल कई प्रकार के होते हैं, जिसमें दिन के हिसाब से पंचक काल की मान्यता होती है, वहीं जैसे आज दिनांक 29 नवंबर 2022 दिन मंगलवार को अग्नि पंचक है, मान्यता है इस पंचक में कोर्ट कचहरी से जुड़े काम के लिए तो अच्छा होता है, मगर अगर आप कोई निर्माण कार्य करने जा रहे हैं, तो ये पंचक शुभ नहीं होता है.

तो आइए जानते है दिन के हिसाब से पंचक का महत्त्व 1-रोग पंचक दिन रविवार को शुरु होने वाला पंचक रोग पंचक काल होता है, ये पंचक आपके स्वास्थ्य से संबंधित होता है, अगर आप कोई पुराने बिमारी से पीड़ित हैं, तो इस काल में आपको खास ध्यान देने की आवश्यकता होती है. 2-राज पंचक दिन सोमवार को शुरु होने वाला पंचक राज पंचक होता है, ये पंचक सबसे अच्छा माना जाता है. इस पंचक काल में आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना रहती है. 3-मृत्यु पंचक दिन शनिवार को शुरु होने वाला पंचक मृत्यु पंचक होता है.ये पंचक अशुभ माना जाता है. इसलिए इस पंचक में जितना हो, आपको सावधान रहने की आवश्यकता है. 4-चोर पंचक दिन शुक्रवार को शुरु होने वाला पंचक चोर पंचक कहा जाता है. इस पंचक में यात्रा करने से बचना चाहिए, इसके अलावा आपको व्यापार और पैसों की लेन-देन करने से बचना चाहिए.

See also  शुक्रवार के दिन करें ये 5 खास उपाय, धन धान्य की होगी बढ़ोत्तरी
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights