
ज़रूर जाने हमारे हिंदू धर्म में देवता के साथ ही जीव-जंतु की भी पूजा की जाती है. हिंदू धर्म में गाय, कछुआ, नाग आदि को पूजनीय माना गया हैं. ग्रंथ पुराणों में इन सब की पूजा का महत्व बताया गया है. सांपों का संबंध भगवान शिव से माना जाता है. वहीं, गायों का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से माना जाता है. ऐसे ही अन्य जीवों को भी किसी ना किसी देवता से जोड़ा गया है. हर वर्ष नाग पंचमी पर नागों की विशेष पूजा का विधान है. आइये जानते हैं सांपों की पूजा का महत्व क्या है.
सांपों का महत्व
अनेक युगों से ही नाग वंश का नाम चला आ रहा है. सनातन धर्म में बहुत सारे शक्तिशाली सांप हुए हैं. सांपों में सबसे श्रेष्ठ शेषनाग को माना जाता है. शेषनाग को अनंतनाग के नाम से भी जाना जाता है. पौराणिक शास्त्रों के अनुसार, शेषनाग के फन पर ही हमारी पृथ्वी टिकी हुई है. भगवान शिव अपने गले में नाग धारण करते हैं, इसलिए सांपों को पूजनीय माना गया है.





Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



