Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

पुलिस में भर्ती नहीं हो पाया तो नकली सब इंस्पेक्टर बना, दो साथियों को भी पहनाई वर्दी

सागर की मकरोनिया थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से तीन नकली पुलिसकर्मियों को पकड़ा है। आरोपी पुलिस वर्दी पहनकर घूम रहे थे। मामले में तीनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
सागर की मकरोनिया थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से तीन नकली पुलिसकर्मियों को पकड़ा है। आरोपी पुलिस वर्दी पहनकर घूम रहे थे। मामले में तीनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

सागर की मकरोनिया थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से तीन नकली पुलिसकर्मियों को पकड़ा है। आरोपी पुलिस वर्दी पहनकर घूम रहे थे। मामले में तीनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम मकरोनिया रेलवे स्टेशन के पास तीन युवक पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे थे। उनका हुलिया देखकर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।

खबर मिलते ही मकरोनिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर युवकों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम अंकित अहिरवार निवासी ग्राम उदयपुरा टीकमगढ़, गोपाल अहिरवार ग्राम पूतरी खारा छतरपुर और सोनू अहिरवार निवासी ग्राम बंधा जिला छतरपुर होना बताया है। आरोपी अंकित ने सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहन रखी थी। वहीं गोपाल और सोनू ने आरक्षक की वर्दी पहनी थी। तीनों ने सागर में ही वर्दी सिलाई थी।

See also  अवैध संबंध छुपाने के लिए पति की हत्या:कोर्ट ने पत्नी को उम्र कैद की सजा सुनाई By manu Mishra 19july

महान भारतीय एथलीट पीटी उषा को सोमवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का अध्यक्ष चुना गया
परिवार को बताने और रौब झाड़ने पहनी वर्दी
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि अंकित अहिरवार सागर के मकरोनिया के दीनदयाल नगर में किराये का रूम लेकर रहता है। वह एसवीएन कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। वह पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। लेकिन उसका चयन पुलिस में नहीं हुआ। ऐसे में उसने नकली पुलिस वाला बनने की सोची। जिसके बाद वर्दी सिलाई और परिवार वालों को पुलिस में भर्ती होने की बात बताने के लिए यह कदम उठाया। उसने अपने दो दोस्तों को भी शामिल कर लिया। इसके साथ ही रौब झाड़ने के लिए तीनों पुलिस की वर्दी पहनकर नकली पुलिसकर्मी बनकर घूम रहे थे।
युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही
मकरोनिया थाना प्रभारी एमके जगेत ने बताया कि पुलिस वर्दी पहने हुए तीन युवकों को पकड़ा है। युवकों द्वारा किसी से वसूली करने या अन्य कोई शिकायत अब तक सामने नहीं आई है। वह परिवार वालों को पुलिस में चयन होना बताने और रौब झाड़ने के लिए वर्दी पहनकर घूम रहे थे। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराकर कराई वसीयत:न्यायालय ने तत्कालीन तहसीलदार, रीडर समेत पांच आरोपियों को तीन-तीन साल की सुनाई सजा
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights