Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

रवींद्र जडेजा ने जामनगर में किया मतदान, जानिए अब तक कहां कितनी वोटिंग हुई

गुजरात में पहले चरण का मतदान जारी है। कुल 182 सीटों में से 89 पर आज 788 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। मतदान कहीं तेज, तो कहीं धीमा हो रहा है। अधिकांश स्थानों पर लंबी कतारें नजर आ रही हैं। जिन 89 सीटों पर मतदान हो रहा है, वहां पिछली बार भाजपा को 48 और कांग्रेस को 40 सीटें मिली थीं।

शाही परिवार के सदस्यों ने भी किया मतदान

राजकोट के तत्कालीन शाही परिवार के सदस्यों, मांधातासिंह जडेजा ठाकोर साहब और कादंबरी देवी ने मतदान किया। दोनों अपनी विंटेज कार से मतदान केंद्र पहुंचे।

जामनगर से भाजपा उम्मीदवार रिवाबा जडेजा के पति व क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने जामनगर में वोट डाला। मतदान के बाहर जडेजा ने लोगों से भारी संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

See also  कर्नाटक सरकार ने मदरसों की गतिविधियों जाँच की कवायद शुरू की : सूत्र

दूसरे चरण के लिए प्रचार जोरों पर

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मेहसाणा में रोड शो किया। मेहसाणा में पांच दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में मतदान होगा।

दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने भरूच के अंकलेश्वर में मतदान किया।

मतदान के बीच अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल का बयान

‘हम साफ महसूस कर रहे हैं कि इस बार लोग बदलाव चाहते हैं। भाजपा ने मुख्यमंत्रियों को बदला गया, ताकि एंटी-इनकंबेंसी का असर कम किया जा सके, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होगा। कांटे की टक्कर है। मैं लगातार जनता के बीच जा रही हूं। जनता के बीच महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे हैं।’

See also  हेलिकॉप्टर दुर्घटना की जांच करेगी कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights