Breaking News

देश पर भारी टी-20 लीग:दुनिया के आधे क्रिकेटर लीग खेलने के लिए नेशनल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ने को तैयार

दुनियाभर में एक के बाद एक शुरू हो रहीं फ्रेंचाइजी बेस्ड टी-20 लीग का असर खिलाड़ियों पर बढ़ता जा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेटर्स की संस्था FICA ने अपने ताजा सर्वे में कहा कि 49% खिलाड़ी टी-20 लीग के लिए अपने देश के क्रिकेट बोर्ड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ने को तैयार हैं।

FICA ने 11 देशों के 400 से ज्यादा खिलाड़ियों का सर्वे किया। इस सर्वे में और भी कई हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। सबके बारे में एक-एक कर जानते हैं। सबसे पहले ग्राफिक में देखें दुनियाभर में कौन-कौन सी फ्रेंचाइजी लीग कब-कब होती हैं

49% के लिए देश से ऊपर टी-20 लीग
49% क्रिकेटर्स ने कहा- ‘वे IPL, BBL जैसी फ्रेंचाइजी लीग खेलने के लिए देश का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी रिजेक्ट कर सकते हैं। अगर उन्हें इन लीग में अपने देश से ज्यादा पैसा मिले तो वे लीग खेलेना ही पसंद करेंगे।’

See also  बांग्लादेशी विकेट कीपर को चतुराई दिखाना पड़ा महंगा

पिछले दिनों न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से अपना नाम वापस ले लिया, जिसके चलते उन्हें भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया। बोल्ट के साथी खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल को खराब फॉर्म के चलते चुना नहीं गया। जिसके बाद वह विदेशी लीग खेलने चले गए। इस मानसिकता का असर अन्य स्टार खिलाड़ियों पर दिखा है। इससे कभी खिलाड़ियों को तो कभी उनके देश को नुकसान उठाना पड़ा है। कुछ उदाहरण देखिए…

स्टोक्स ने वनडे, मोईन ने टेस्ट छोड़ा
79% क्रिकेटर्स ने कहा- ‘साल में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की भी एक लिमिट होनी चाहिए।’ पिछले कुछ सालों से बहुत ज्यादा क्रिकेट खेला जा रहा है। क्रिकेट का वर्कलोड मैनेज करने के लिए इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने वनडे से रिटायरमेंट ले लिया। उन्हीं के साथी खिलाड़ी मोईन अली ने भी 2021 में टेस्ट खेलना छोड़ दिया।

See also  पीएम नरेंद्र मोदी ने किया अहमदाबाद में 36वें नेशनल गेम्स का शुभारंभ

स्टोक्स ने कहा था- ‘तीनों फॉर्मेट खेलना उनके लिए अब पॉसिबल नहीं है। बहुत ज्यादा क्रिकेट से उनकी बॉडी ने जवाब देना शुरू कर दिया है।’ वहीं, मोईन ने कहा था- ‘वनडे क्रिकेट धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। उन्हें डर है कि कुछ ही सालों में ये फॉर्मेट खत्म न हो जाए।’

आंद्रे रसेल वर्ल्ड कप टीम से बाहर हुए
2 बार का टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 स्टेज में क्वालिफाई नहीं कर सका था। वजह सामने आई कि वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में ग्लोबल टी-20 स्टार आंद्रे रसेल और सुनील नरेन जैसे खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया था। बोर्ड का कहना था कि ये खिलाड़ी विदेशी लीग खेलने के लिए देश को प्राथमिकता नहीं देते। इसीलिए उन्हें नेशनल टीम में नहीं चुना गया।

See also  मेंटर मैथ्यू हेडन खुलकर किया बाबर आजम का बचाव, आजम कुछ बहुत स्पेशल करने वाले हैं
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights