(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
बरगी बांध के खोले जाएंगे आज 13 गेट:जबलपुर के घाटों का लेवल 20 से 25 फीट तक बढ़ेगा, डेढ़ मीटर ऊंचाई तक खुलेंगे गेट
By manu Mishra shramveer Bharat news 15 August 2022
रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने दोपहर 3 बजे तक इसके 13 गेट को औसतन 1.60 मीटर की ऊंचाई तक खोला जा सकता है। इनसे 3 हजार घन मीटर प्रति सेकेंड पानी छोड़ा जाएगा।
कार्यपालन यंत्री बरगी रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना बांध संभाग अजय सूरे के मुताबिक, आज सुबह 7 बजे बरगी बांध का लेवल 420.90 मीटर हो गया है। जलस्तर को 421 मीटर 15 अगस्त तक रखा जाना है। सुबह 7 बजे की स्थिति में बांध में 3700 घन मीटर प्रति सेकेंड जल की आवक हो रही है। उन्होंने बताया कि आज दोपहर 3 बजे बांध के 13 गेट 1.60 मीटर औसत उंचाई तक खोले जाएंगे एवं इनसे 3000 घन मीटर प्रति सेकण्ड जल छोड़ा जाएगा। इससे घाटों का लेवल 20 से 25 फीट बढ़ जाएगा।
कार्यपालन यंत्री बांध संभाग ने निचले क्षेत्र एवं नर्मदा नदी के तटीय क्षेत्र के निवासियों से घाटों से पर्याप्त दूरी बनाये रखने का अनुरोध किया है।






Users Today : 0
Users This Month : 87
Total Users : 233045
Views Today :
Views This Month : 137
Total views : 53999



