
अंग्रेज़ी अख़बार बिजनेस स्टैंडर्ड के पहले पन्ने पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ वाणिज्य मंत्रालय जल्द ही क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर जारी करेगा ताकि आयात होने वाले इलेक्ट्रिक पंखों और स्मार्ट मीटरों की जांच की जा सकें, इसका खास मक़सद चीन से आने वाले उत्पादों की जांच करना होगा. इससे पहले भारत ने कड़े क्वालिटी चेक नियमों के ज़रिए चीन से आयात किए जाने वाले खिलौनों पर लगाम लगाई गई थी.
एक अधिकारी के हवाले से अख़बार लिखता है, “हम बड़े पैमाने पर उत्पादन वाली चीज़ों जैसे स्मार्ट मीटर और सीलिंग पंखों के लिए क्यूसीओ (क्लालिटी कंट्रोल ऑर्डर) लाने पर विचार कर रहे हैं. इससे हमारे अपने उद्योग और उपभोक्ताओं को लाभ होगा.”
वित्तीय वर्ष 2022 में भारत में सीलिंग पंखों का आयात 132 फ़ीसदी बढ़कर लगभग 62.2 लाख डॉलर का हो गया, इनमें से 50.9 लाख डॉलर क़ीमत के पंखे चीन से आयात किए गए थे. साल 2022 में इलेक्ट्रिक मीटर का आयात बढ़कर 30.1 लाख डॉलर का हो गया और इनमें से भी 10.3 लाख डॉलर क़ीमत के इलेक्ट्रिक मीटर चीन से आयात किए गए थे.
साल 2020 में भारत ने खिलौनों के लिए क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर जारी किया था जिसके बाद खिलौनों का आयात बीते सालों में 70 फ़ीसदी गिर गया. जो आयात वित्तीय वर्ष 2019 में 371 मिलियन डॉलर था वो साल 2020 में110 मिलियन डॉलर हो गया. इसी अवधि में चीन से खिलौनों का आयात 80 प्रतिशत घट कर 50.9 लाख डॉलर तक गिर गया.





Users Today : 0
Users This Month : 5
Total Users : 239383
Views Today :
Views This Month : 5
Total views : 62817



