
यूपी के लखनऊ में शादी की पार्टी उस समय मातम में बदल गई, जब स्टेज पर आई दुल्हन की अचानक मौत हो गई। दुल्हन का नाम शिवांगी है और वह दूल्हे को वरमाला पहनाने स्टेज पर पहुंची थी। वरमाला डालने के बाद अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। जिसके बाद उसे तुरंत पास के हेल्थ सेंटर में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, दुल्हन की मौत हार्ट अटैक से हुई।
शुक्रवार रात लखनऊ के भदवाना निवासी राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी थी। लड़की के परिवार वाले बारात आने का इंतजार कर रहे थें। देर रात बारात आती है। रस्मों के बाद दूल्हा वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद दुल्हन वरमाला के साथ स्टेज पर पहुंची। वरमाला पहनाने के बाद शिंवागी अचानक स्टेज पर गिर पड़ी।
दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर एक दूसरे के सामने खड़े थे। दूल्हे विवेक ने दुल्हन शिवांगी को वरमाला पहनाई। इसके बाद बारी शिवांगी की थी। शिवांगी ने जैसे ही विवेक को वरमाला पहनाई, वह स्टेज पर गिर गई।आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर दुल्हन की मौत की खबर सुनते ही सभी लोगों के होश उड़ गए।
शादी के दिन भी बिगड़ी थी तबीयत
बताया जा रहा है कि शिवांगी की शादी से 15-20 दिन पहले तबीयत खराब थी। उसे बुखार हुआ था। डॉक्टर से उसे दिखाया भी गया था। डॉक्टर ने शिवांगी का ब्लड प्रेशर लो बताया था। एक हफ्ते पहले वह ठीक हुई थी। इसके बाद अचानक शादी के दिन भी उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे मलिहाबाद सीएचसी ले जाया गया, चेक करने पर ब्लड प्रेशर लो था। दवा देने और बीपी सामान्य होने पर इसे घर लाया गया। रात को वरमाला के दौरान उसकी मौत हो गई।
बिना पुलिस को बताए अंतिम संस्कार कर दिया
शनिवार को परिवार ने शिवांगी का अंतिम संस्कार कर दिया। शिवांगी के परिवार वालों ने इस बात की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी। वहीं दोनों पक्षों को कहना है कि वह इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं।





Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



