पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत एक और शातिर बदमाश अरूण जाट के विरूद्ध जारी किया वारंट
श्रम वीर भारत न्यूज़
थाना बेलबाग पुलिस द्वारा कभी चाचा, कभी मामा, कभी आर्शिवाद दे दो कहते हुये लोगो से लिपट कर गले से सोने की चैन एवं जेब से रूपये चुराने एवं छीनने वाला शातिर बदमाश अरूण जाट जिसके विरूद्ध 21 अपराध पंजीबद्ध है तथा जो वर्तमान में लूट के प्रकरण में केन्द्रीय जेल में निरूद्ध है की जारी एन.एस.ए. के वारंट में की गई गिरफ्तारी
थाना प्रभारी बेलबाग सुश्री प्रियंका केवट ने बताया कि अरूण जाट पिता रमेशचंद जाट उम्र 50 वर्ष निवासी कंजड़ मोहल्ला थाना बेलबाग का एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो की वर्ष 2002 से लगातार अपराध घटित किये जा रहा है, जिसके विरूद्ध थाना बेलबाग, ओमती, माढ़ोताल, गढ़ा, गोरखपुर में कुल 21 अपराध हत्या, लूट, चोरी, अवैध वसूली, आबकारी एक्ट, जुआ एक्ट आदि के पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी, किंतु अरूण जाट आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।
आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी.भारद्वाज के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश अरूण जाट के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, *जिला दण्डाधिकारी जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी. (भा.प्र.से.)* के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश अरूण जाट जो की थाना गोरखपुर के लूट के प्रकरण में वर्तमान में केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध है की जारी एन.एस.ए. के वारंट में आज दिनांक 10-5-22 को विधिवत गिरफ्तारी की गई है।






Users Today : 56
Users This Month : 1006
Total Users : 235890
Views Today : 66
Views This Month : 1209
Total views : 58245



