Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

NDTV का सबसे बड़ा स्टेक होल्डर बना अडाणी ग्रुप:मीडिया फर्म में अब टोटल हिस्सेदारी 37.5% हुई

मीडिया फर्म NDTV में 26% (1.67 करोड़ शेयर) एडिशनल पब्लिक हिस्सेदारी खरीदने के लिए अडाणी ग्रुप का प्रस्तावित ओपन ऑफर सोमवार (5 दिसंबर) को बंद हो गया है। इस ओपन ऑफर में 8.32% यानी टोटल 5.33 मिलियन (53.3 लाख) इक्विटी शेयर टेंडर किए गए।

अडाणी ग्रुप की NDTV में अब 37.5% हिस्सेदारी
पिछले हफ्ते NDTV के फाउंडर्स की बैक्ड कंपनी RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (RRPRH) ने अडाणी ग्रुप की कंपनी को शेयर ट्रांसफर कर दिए थे। इससे अडाणी ग्रुप को NDTV में 29.18% की हिस्सेदारी मिल गई थी। वहीं ओपन ऑफर के बाद अब अडाणी ग्रुप की NDTV में टोटल 37.5% की हिस्सेदारी हो गई है।

NDTV के सबसे बड़े स्टेक होल्डर बने अडाणी
इसके साथ ही गौतम अडाणी मीडिया कंपनी NDTV का सबसे बड़ा स्टेक होल्डर बन गया है। इसका सीधा मतलब यह है कि NDTV के बोर्ड पर अडाणी ग्रुप का अब पूरा कंट्रोल हो जाएगा। 1.67 करोड़ शेयर का यह ओपन ऑफर 22 नवंबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

See also  शेयर बाजार से फायदा कमाने के लिए सही रणनीति जरूरी:चढ़ते बाजार में मुनाफा वसूली से बचें

मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने 7 नवंबर को इस ओपन ऑफर को मंजूरी दी थी। तब अडानी ग्रुप की फर्मों की ओर से ऑफर को मैनेज करने वाली फर्म जेएम फाइनेंशियल के एक नोटिस में कहा था कि ऑफर के लिए 294 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

अगस्त में NDTV की 29.18% हिस्सेदारी खरीदी थी
अडाणी ग्रुप का यह ओपन ऑफर 492.81 करोड़ रुपए का था। अगर ये ओपन ऑफर पूरी तरह से सब्सक्राइब हो जाता, तो अडाणी ग्रुप की NDTV में टोटल हिस्सेदारी 55.18% हो जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बता दें कि अडाणी ग्रुप ने इससे पहले अगस्त में NDTV की 29.18% हिस्सेदारी खरीदी थी।

5 पॉइंट्स में समझे पूरा मामला

  • RRPR होल्डिंग NDTV की प्रमोटर कंपनी है। विश्वप्रधान कॉमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) AMG मीडिया नेटवर्क लिमिटेड (AMNL) की सब्सिडियरी है। AMNL अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की सब्सिडियरी है। AEL अडाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी है। इस हिसाब से VCPL का कंट्रोल अडाणी एंटरप्राइजेज के पास है।
  • NDTV की प्रमोटर कंपनी RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (RRPR का मतलब राधिका रॉय, प्रणय रॉय है) ने साल 2009-10 में दूसरे कर्ज चुकाने के लिए VCPL से 403.85 करोड़ रुपए का कॉर्पोरेट लोन लिया था। इस लोन के बदले में VCPL को RRPR के वॉरंट मिल गए। नियमों के अनुसार वॉरेंट को शेयर्स में बदला जा सकता है।
  • इसी अधिकार के तहत VCPL ने 1,990,000 वॉरेंट को 1,990,000 शेयर्स में बदलने के लिए 23 अगस्त को नोटिस जारी किया। वॉरंट एक्सरसाइज के टर्म्स के अनुसार RRPR को नोटिस के 2 दिनों के अंदर यानी 25 अगस्त तक VCPL को शेयर अलॉट करने थे। हालांकि NDTV ने 2020 के सेबी के आदेश का हवाला देकर इसमें असमर्थता जताई।
  • चूंकि NDTV की प्रमोटर RRPR है और उसके पास NDTV की 29.18% हिस्सेदारी (18,813,928 शेयर) है, इसलिए अडाणी ग्रुप को इनडायरेक्ट तरीके से NDTV में 29.18% की हिस्सेदारी मिल गई है। SEBI के नियमों के अनुसार जब भी किसी कंपनी के पास दूसरी कंपनी के 25% से ज्यादा शेयर आते हैं तो उसे ओपन ऑफर लाना पड़ता है।
  • NDTV के एडिशनल 16,762,530 शेयर्स के लिए AMNL और अडाणी एंटरप्राइजेज के साथ VCPL ओपन ऑफर लाई है। शेयरों का ओपन ऑफर प्राइस 294 रुपए हैं। अभी NDTV के शेयर की कीमत 404.85 रु. है। 23 अगस्त को जब अडाणी ग्रुप ने इस टेकओवर की जानकारी दी थी तब शेयर की कीमत 376 रु. के करीब थी।
See also  दिवाली पर सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights