Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 200 पाव देशी शराब एवं मोटर सायकिल जप्त श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर

 अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 200 पाव देशी शराब एवं मोटर सायकिल जप्त

    श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर       

   थाना प्रभारी पाटन श्री आसिफ इकबाल ने बताया कि आज दिनांक 17-4-22 की विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कटंगी रोड रमपुरा तिराहे की ओर टीव्हीएस नई मोटर सायकल में 2 व्यक्ति खाकी रंग के कार्टूनों में अवैध शराब लेकर बेचने के लिये लेकर जा रहे हैं सूचना पर रमपुरा तिराहे में दबिश देते हुये टीव्हीएस मोटर सायकिल जिसमें चालक के पीछे बैठा व्यक्ति अपने पैरों पर 4 खाकी रंग के कार्टून रखे था को रोककर नाम पता पूछने पर मोटर सायकल चालक ने अपना नाम गजेन्द्र सिंह लोधी उम्र 38 वर्ष निवासी उड़ना करहैया तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम नरेश प्रधान उम्र 40 वर्ष निवासी उडना करहैया बताया खाकी रंग के कार्टूनों को खोलकर चैक करने पर  चारों कार्टूनों में 200 पाव देशी शराब कीमती लगभग 20 हजार रूपये की रखी मिली जिसे  बिना नम्बर की मोटर सायकल टीव्हीएस रेडान सहित जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  माढ़ोताल पुलिस की कार्यवाही शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चुराये हुये 3 दुपहिया वाहन कीमती डेढ़ लाख रूपये के जप्त श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी क्राइम टुडे
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights