हिंदू शास्त्रों में प्रत्येक एकादशी का अपना महत्व होता है. हर वर्ष पौष माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को सफला एकादशी के रूप में मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार 19 दिसंबर 2022 को सफला एकादशी मनाई जाएगी. कहते हैं सफला एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों का कल्याण करते हैं. सफला एकादशी से पापों से भी मुक्ति मिलती है और जीवन में समृद्धि बनी रहती है.
आइये जानते हैं सफला एकादशी का महत्व और कथा. बताते हैं कि सफला एकादशी पर भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है. सफला एकादशी का व्रत रखने से मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. सफला एकादशी पर सुबह जल्दी उठकर व्रत का संकल्प लेना चाहिए. इसके बाद भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा करनी चाहिए.
इस दिन भगवान के भजन-कीर्तन करने चाहिए. सफला एकादशी का व्रत रखने से सभी कष्टों का निवारण होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सफला एकादशी 19 दिसंबर 2022 को सुबह 3 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगी, जो अगले दिन 20 दिसंबर को सुबह 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगी. इसलिए सफला एकादशी व्रत 19 दिसंबर को और व्रत का पारण 20 दिसंबर को किया जाएगा.





Users Today : 16
Users This Month : 226
Total Users : 237084
Views Today : 20
Views This Month : 345
Total views : 59823



