धोखाधड़ी करने के आरोप में के अमित खम्परिया गिरफ्तार
श्रम वीर भारत न्यूज Jabalpur Madhya Pradesh
प्रतिनिधि, जबलपुर मदन महल पुलिस ने गुरुवार को धोखाधड़ी के आरोप में संजीवनी नगर निवासी अमित खम्परिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार नेपियर टाउन निवासी सचिन गुप्ता ने ने उसके खिलाफ थाने में दर्ज कराई एफआईआर में धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। सचिन ने रिपोर्ट में बताया कि वह इंटीरियर डिजाइनिंग व रियल एस्टेट का काम करता है। बतौर बिल्डर वह भवनों का निर्माण भी करता है। 3-4 साल पहले उसकी अमित खम्परिया से पहचान हुई थी। इस दौरान उसे खम्परिया ने बताया कि वह टोल प्लाजा का ठेका लेता है। 20-50 फीसदी लाभ का झाँसा देकर खम्परिया ने उसे अमेठी उत्तर प्रदेश स्थित एसी टोल प्लाजा में पार्टनर बनाया था। इस दौरान तीन किश्तों में उन्होंने 1 करोड़ 26 लाख रुपए खम्परिया को दिए थे। कुछ दिन बाद खम्परिया टोल प्लाजा से होने वाली आमदनी की जानकारी देने में आना-कानी करने लगा। जिसके बाद घाटा बताकर उनकी स्कम भी रोक ली। उन्होंने जोर दिया तो खम्परिया ने कई किश्तों में 78 लाख रुपए उसे वापस किए परंतु 48 लाख रुपए वह हड़प कर गया। गाइड लाइन का किया उल्लंघन मदन महल थाना प्रभारी नीरज वर्मा के अनुसार सचिन का कहना है कि एनएचएआई की
गाइडलाइन के अनुसार कोई भी ठेकेदार टोल प्लाजा में पार्टनर नहीं बना सकता। खम्परिया और एनएचएआई के बीच इस आशय का अनुबंध हुआ था। बावजूद इसके खम्परिया ने उन्हें टोल प्लाजा में पार्टनर बनाकर लाखों रुपए हड़प लिए। अमित खम्परिया को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।





Users Today : 16
Users This Month : 206
Total Users : 237064
Views Today : 18
Views This Month : 320
Total views : 59798



