मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में लिप्त शातिर बदमाश बड़कू सोनकर पकड़ा गया
श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी
16 ग्राम स्मैक कीमती 1 लाख 60 हजार रूपये की एवं नगद 78 हजार 100 रूपये जप्त
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल खाण्डेल के मार्गदर्शन में थाना गोरखपुर की टीम को 1 आरोपी को मादक पदार्थ स्मेैक में साथ रंगे हाथ पकडने में सफलता प्राप्त हुई है।
थाना प्रभारी गोरखपुर सुश्री अर्चना नागर ने बताया कि आज दिनंाक 30-11-21 की विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एम.जी.एम. स्कूल के पीछे मेैदान में सेठी नगर निवासी बड़कू सोनकर जो अपराध प्रवृत्ति का है, काले रंग का लोवर, नीले रंग की जैकिट पहने हुये खड़ा है जो अपने पास स्मैक पाउडर रखे हुये है, किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा हेै यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडा जायेगा । सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से एम.जी.एम. स्कूल के पीछे मैदान में दबिश दी गयी मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम बड़कू सोनकर उर्फ राम सोनकर पिता जगदेव सोनकर उम्र 28 वर्ष निवासी सेठी नगर पानी की टंकी के पास बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी ली जो पहने हुये लोवर के बाये तरफ नगद 78 हजार 100 रूपये एवं दाहिनी जेब में एक पॉलीथीन के अंदर मादक पदार्थ स्मैक रखे मिला जो तौल करने पर 16 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 1 लाख 60 हजार रूपये की होना पायी गयी, जिसे जप्त करते हुये धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध करते हुये उक्त स्मैक कहॉ से और कैसे प्राप्त की के सम्बंध में पूछताछ जारी है।
*उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी बडकू सोनकर शातिर अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध पूर्व से 28 प्रकरण हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, बमबाजी, आर्म्स एक्ट, आबकारी, सट्टा, एन.डी.पी.एस. एक्ट आदि के पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है। अपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर आरोपी बड़कू सोनकर के विरूद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।*
*उल्लेखनीय भूमिका* – मादक पदार्थ स्मैंक सहित आरोपी को रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक मदन सिंह मरावी, सहायक उप निरीक्षक बी.आर. चौधरी, दीनानाथ दुबे, आरक्षक प्रमोद, रत्नेश, गोपेश, मोहित, चंदन की सराहनीय भूमिका रही।





Users Today : 6
Users This Month : 252
Total Users : 234177
Views Today : 6
Views This Month : 461
Total views : 55862



