मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त 1 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 550 ग्राम गांजा एवं नगद 27 हजार रूपये जप्त
श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु .से.)* द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री आलोक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना गोरखपुर एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम को 550 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को रंगे हाथ हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी गोरखपुर सुश्री अर्चना नागर ने बताया कि आज दिनॉक 7-11-2021 की रात को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली सेठी नगर बड़कू सोनकर के मकान के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गंाजा बेचने के लिये रखे है, यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडा जायेगा। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से थाना गोरखपुर एंव क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गयी बड़कू सोनकर के घर पास सेठीनगर मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति काला लोवर क्रीम कलर की शर्ट पहने हाथ में एक सफेद रंग का कपड़े का थैला लिये खड़ा था जो पुलिस केा देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम राज सोनकर उम्र 19 वर्ष निवासी दंगल मैदान खटीक मोहल्ला पानी की टंकी के पास बेलबाग का रहने वाला बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर लोवर के जेब में 27 हजार रूपये तथा हाथ में लिये कपड़े के थैले में रखे पालीथीन में मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ मिला, जो तौल करने पर कुल 550 ग्राम गांजा होना पाया गया, जिसे जप्त करते हुये आरोपी राज सोनकर के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।
*उल्लेखनीय भूमिका* – आरोपी को रंगे हाथ गांजे के साथ पकड़ने में उप निरीक्षक बी बी सिंह, प्रधान आरक्षक हरक बहादुर ंिसह, आरक्षक गोपीचंद, आशीष एवं क्राईम बं्राच के सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक बाल गोविन्द शर्मा, सादिक अली आरक्षक नीरज , जयप्रकाश की सराहनीय भूमिका रही।





Users Today : 8
Users This Month : 266
Total Users : 234191
Views Today : 8
Views This Month : 493
Total views : 55894



