
देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। बैंक ने इंटरेस्ट रेट्स 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर बढ़ाए हैं। SBI बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, नई ब्याज दरें 13 दिसंबर, यानी आज से लागू हो चुकी हैं।
टाटा भारत में खोलेगा एपल के 100 स्टोर:मॉल और हाई-स्ट्रीट जैसी जगहों पर होंगे
3% से लेकर 6.75% तक मिलेगा ब्याज
अब आपको SBI बैंक में FD कराने पर 3% से लेकर 6.75% तक ब्याज मिलेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले महीने अपनी रेपो रेट्स में 35 बेसिस प्वाइंट्स (BPS) की बढ़ोतरी की थी। इस वजह से ही SBI बैंक ने भी अपने FD रेट्स बढ़ाए हैं।
कोटक महिंद्रा और यस बैंक ने भी FD पर ब्याज बढ़ाया
कोटक महिंद्रा और यस बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर इंटरेस्ट रेट्स बढ़ाए हैं। कोटक ने इंटरेस्ट रेट्स 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर बढ़ाए हैं। बदलाव के बाद बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर आम नागरिक को अधिकतम 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7% ब्याज ऑफर कर रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के ग्रामीण इलाके में गोलीबारी, दो पुलिस अधिकारियों समेत छह लोगों की मौत
वहीं अगर यस बैंक की बात करें तो अब 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मेच्योरिटी वाली FD दे रहा है। यस बैंक आम लोगों को 3.25% से लेकर 7.50% तक ब्याज दे रहा है। वहीं बैंक वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 3.75% से लेकर 8% तक की ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ने 30 महीने की स्पेशल FD शुरू की है।





Users Today : 24
Users This Month : 654
Total Users : 235538
Views Today : 27
Views This Month : 743
Total views : 57779



