Breaking News

बरगी पुलिस की कार्यवाही, अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार165 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 12 लाख 30 हजार रूपए की आयशर वाहन सहित जप्त श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी

 बरगी पुलिस की कार्यवाही, अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार

165 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 12 लाख 30 हजार रूपए की आयशर वाहन सहित जप्त

श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी

दो कारों से आईसर मिनी ट्रक वाहन के आगे पीछे चलते हुए रेकी कर रहे फरार 04 आरोपियों की सरगर्मी से  तलाश

लखनादौन की ओर से जबलपुर आयशर वाहन मिनी ट्रक में अवैध रूप से धान की भूसी की बोरियों के नीचे छिपाकर परिवहन कर लायी जा रही 165 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 12 लाख 30 हजार रूपए की आयशर वाहन सहित जप्त


बरगी पुलिस की कार्यवाही, अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार165 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 12 लाख 30 हजार रूपए की आयशर वाहन सहित जप्त श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी  दो कारों से आईसर मिनी ट्रक वाहन के आगे पीछे चलते हुए रेकी कर रहे फरार 04 आरोपियों की सरगर्मी से  तलाश लखनादौन की ओर से जबलपुर आयशर वाहन मिनी ट्रक में अवैध रूप से धान की भूसी की बोरियों के नीचे छिपाकर परिवहन कर लायी जा रही 165 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती 12 लाख 30 हजार रूपए की आयशर वाहन सहित जप्त


       पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब  की तस्करी  मंे लिप्त  लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

               आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिह बघेल, उप पुलिस अधीक्षक/  प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अशोक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना बरगी पुलिस के द्वारा 02 आरोपियों को आयशर वाहन में परिवहन कर ला रहे 12 लाख 30 हजार रूपए कीमती अवैध अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।

बरगी पुलिस को आज दिनांक 13.10.2021 को रात्रि लगभग 03.00 बजे विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुयी कि आयशर कंपनी के मिनी ट्रक नं. एमपी-19-जीए-4606 में लखनादौन की तरफ से काफी मात्रा में अवैध शराब लोड कर बिक्री हेतु लायी जा रही है। ट्रक के अंदर शराब की पेटियों को धान की भूंसी की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया है। 02 फोर व्हीलर वाहन ट्रक के आगे-पीछे रास्ते में पुलिस की रैकी करते हुए चल रहे है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए ग्राम सुकरी तिराहा के पास नेशनल हाइवे रोड़ पर स्टॉपर लगाकर घेराबंदी की गयी। सुबह लगभग 04.00 बजे मुखबीर के बताये अनुसार नंबर का मिनी आयशर ट्रक एवं आगे-पीछे 02 सफेद रंग की कार आती हुयी दिखी। दोनों कारो एवं मिनी आयशर ट्रक को रोका गया तो दोनो कार के चालक कार को वापस मोड़कर तेजी से भाग गये। ट्रक चालक ने भी ट्रक को मोड़ने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर रोका गया। ट्रक में चालक के अलावा एक व्यक्ति बैठा हुआ मिला नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम अमित पोरिया पिता श्यामलाल पोरिया उम्र 27 वर्ष निवासी-चांदमारी पहाड़ी बड़ी पानी की टंकी के पास थाना घमापुर एवं ट्रक में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अश्वनी पटेल पिता संतोष पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम चौखड़ा चौकी गौर थाना बरेला का रहने वाला बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर जूट की खाकी रंग की बोरिया जिसमें धान की भूंसी भरी हुयी थी, के नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी हुयी दिखी। चैक करने पर 5 पेटी में ब्लैंडर प्राईड के 60 बॉटल, मैकडावल नंबर 1 रम की 07 पेटी में 84 बॉटल, मैकडावल नंबर. 1 रम की 12 पेटी में 90 एमएल के 1152 पाव, मैकडावल नं. 1 की 03 पेटी में 144 पाव, 3 कार्टून मे मैकडावल व्हिसकी के 36 बॉटल, 2 कार्टून में मैकडावल नं. 1 व्हिसकी के 96 पाव, 3 कार्टून में रॉयल स्टैग के 36 बॉटल, 4 कार्टून में बैगपाईपर व्हिस्की के 192 पाव, 2 कार्टून में बैगपाईपर 24 बॉटल, 5 कार्टून में बैगपाईपर व्हिसकी 90 एमएल के 480 पाव,, 119 पेटियो में गोवा व्हिस्की के 5950 पाव कीमती 12 लाख 30 हजार रूपए की रखी हुयी मिली। उक्त शराब के परिवहन के संबंध में पकड़े गये उपरोक्त दोनों आरोपियों के द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किये गये दोनों को मय शराब के वाहन सहित थाना बरगी लाया गया एंवं कार में सवार भागने वालों के नाम पता पूछे गये तो दोनों ने भागने वालों के नाम छोटू माली निवासी-बरगी बायपास, मोन्टी शुक्ला निवासी-चांदमारी पहाड़ी थाना घमापुर, हर्षित यादव निवासी-चांदमारी तलैया थाना घमापुर, हर्षित पटेल निवासी-ग्राम चौखड़ा चौकी गौर थाना बरेला बताते हुए उक्त शराब फरार उपरोक्त चारों के द्वारा लखनादौन के आगे से लोड़ करवाना बताये। 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए फरार उपरोक्त चारों की सरगर्मी से तलाश जारी है। आरोपियों के उक्त शराब कहां से और कैसे प्राप्त की के संबंध में पतासाजी की जा रही हैै।

See also  मोबाईल एसेसिरिज का व्यवसाय करने वाले से एक्सिस सवार लुटेरों ने 24 लाख 20 हजार रूपये की लूट की By manu Mishra 10 June22 घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा पहुंचे मौके पर, शहर एवं देहात मे नाकेबंदी कराकर की जा रही लुटेरों की तलाश

 *उल्लेखनीय भूमिका* – अवैध रूप से आयशर मिनी ट्रक में परिवहन कर लायी जा रही 12  लाख 30 हजार रूपए कीमती अंग्रेजी शराब को रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी बरगी श्री रितेश पाण्डे, सउनि. रवि सिंह परिहार, आरक्षक अनिल सनोडिया, इन्द्र कुमार विश्वास, बसंत मेहरा, अनुज बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights