Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

नशीले इ्रजैक्शन के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार[ 100 नग नशीले इंजैक्शन एवं 1500 रूपये नगद तथा 1 एक्टीवा एवं 1 स्कूटी जप्त श्रमवीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी

 नशीले इ्रजैक्शन के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार

[ 100 नग नशीले इंजैक्शन एवं 1500 रूपये नगद तथा 1 एक्टीवा एवं 1 स्कूटी जप्त

श्रमवीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी

         

नशीले इ्रजैक्शन के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार[ 100 नग नशीले इंजैक्शन एवं 1500 रूपये नगद तथा 1 एक्टीवा एवं 1 स्कूटी जप्त श्रमवीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी


 पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों  को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

           आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल खाण्डेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में थाना हनुमानताल  की टीम को 2 आरोपियों को 100 नशीले इंजैक्शन के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है।

          थाना प्रभारी हनुमानताल श्री उमेश गोल्हानी ने बताया कि आज दिनांक 12-10-21  को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि  मरघटाई के पास 2 लडके  नीले रंग की स्कूटी एवं सफेद रंग की एक्टीवा में नशील इंजैैक्शन रखे हुये बेचने की फिराक मे खडे हैं। सूचना पर योजनाबद्ध तरीेके से क्राईम ब्रांच एवं थाना हनुमानताल की टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी, जहॉ दो लडके स्कूटी एंव एक्टीवा लिये खडे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिनहें घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा दोनो ने अपने नाम राजू उर्फ राकेश विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी गोपाल होटल घमापुर  एवं रवि तिवारी उम्र 32 वर्ष निवासी करिया पाथर मरघटाई के पास हनुमाताल बताये, तलाशी लेने पर राजू विश्वकर्मा स्कूटी क्रमांक एमपी 20 जेडी 1850 की डिक्की में एक पन्नी में फेैनेरामाईन मैलेट इंजेक्शन 10 एमएल वाले 30 नग, एक पन्नी में ब्रूप्रेनोरनफिन इंजेक्शन 30 नग, तथा इंजैक्शन बिक्री की रकम 1500 रूपये तथा रवि तिवारी  बिना नम्बर की एक्टीवा की  डिक्की में एक पन्नी में फेैनेरामाईन मैलेट इंजेक्शन 10 एमएल वाले 20 नग, एक पन्नी में ब्रूप्रेनोरनफिन इंजेक्शन 20 नग, रखे मिले। दोनों से कुल 100 नग नशीले इंजैक्शन एवं नगद 1500 रूपये  स्कूटी एवं  एक्टीवा जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 328,34 भादवि एवं 5/13 ड्रग्स कंट्रोल एक्ट  का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

See also  कोरोना वायरस की वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल सफल!

 उल्लेखनीय भूमिका – 2 आरोपियों को नशीले इंजैक्शन के साथ रंगे हाथ पकडने में क्राईम ब्रंाच के उप निरीक्षक आर.पी. बर्मन, प्रधान आरक्षक राधेश्याम, ओमनारायण आरक्षक मुकुल गौतम एवं थाना हनुमानताल के प्रधान आरक्षक महेन्द्र बिष्ट, आरक्षक समरेन्द्र, चंद्रभान सिंह, प्रदीप तेकाम की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights