Breaking News

हिरण की खाल सहित 1 आरोपी पुलिस गिरफ्त में श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर क्राइम टुडे

 हिरण  की खाल सहित 1 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर क्राइम टुडे

            पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।




       आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षकश्रीमतिप्रियंका किरचाम के मार्गदर्शन में थाना अधारताल पुलिस द्वारा एक आरोपी को हिरण की खाल  के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।

              थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा ने बताया कि  आज दिनंाक 10-10-21 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लगभग 30-35 वर्ष का लाल शर्ट एवं ग्र्रे कलर का पेंट पहने है दाढ़ी मूछ रखे है एक पीले रंग की बोरी में अपने पास हिरण की खाल रखकर बेचने के लिये हनुमान मंदिर के सामने सुहागी में खड़ा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम वीर विक्रम ठाकुर उम्र 33 वर्ष निवासी पन्नी मोहल्ला सुहागी अधारताल का बताया जिसे मुखबिर सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर  एक पीले रंग की बोरी के अंदर हिरण की खाल मिली जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 40, 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

 *उल्लेखनीय भूमिका* – हिरण की खाल सहित 1 आरोपी को पकडने में उप निरीक्षक महेन्द्र जैसवाल, सहायक उप निरीक्षक मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक शुक्रभान, हितेन्द्र, विश्वजीत, आरक्षक पवन, इंद्रकुमार की सराहनीय भूमिका रही।

See also  ज्योतिष के अनुसार जानें, किस अक्षर से बदलेगी आपकी तकदीर ज्योतिष के अनुसार जानें, किस अक्षर से बदलेगी आपकी तकदीर श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर astrology numerology vastu gems

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights