Breaking News

मुंबई में MVA और BJP का प्रदर्शन:शिंदे सरकार के खिलाफ MVA मोर्चा निकालेगी, भाजपा का माफी मांगो आंदोलन होगा

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ आज महा विकास अघाड़ी (MVA) का ‘हल्ला बोल’ विरोध प्रदर्शन होगा। इसमें कई छोटी-छोटी पार्टियां शामिल होंगी। यह प्रदर्शन महाराष्ट्र के साथ किए गए अन्याय और कर्नाटक के सीमावर्ती इलाकों में मराठी भाषियों के खिलाफ अत्याचार को लेकर किया जाएगा। प्रोटेस्ट में एनसीपी नेता शरद पवार भी शामिल होंगे। वहीं दूसरी ओर, इसके जवाब में भाजपा भी प्रदर्शन करने जा रही है। भाजपा का कहना है कि MVA ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है। इसीलिए उन्हें माफी मांगना चाहिए।

नाना पटोले बोले- प्रदर्शन के ऐलान से भाजपा डर गई
MVA ने कहा कि हमारे प्रदर्शन के ऐलान से भाजपा सरकार डर गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि MVA के विरोध मार्च से भाजपा डर गई। उनका यह प्रदर्शन लोगों का भाजपा सरकार के प्रति अपने विरोध को सामने लाएगा।

See also  टैटू व्यवसायी की बीच राह में गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को मान्नीय न्यायालय ने किया आजीवन कारावास एवं 12000-12000 रूपये के अर्थदंड से दंडित

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का विरोध मार्च हास्यास्पद है। महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस, जो MVA में हैं।

भाजपा का होगा माफी मांगों आंदोलन
भाजपा नेता आशीष शेलार ने भी जवाब में माफी मांगों आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के लोग लगातार हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कर रहे हैं। संजय राउत ने अंबेडकर की जन्मभूमि पर विवाद पैदा करने की कोशिश की है। सुषमा अंधारे ने भगवान राम, भगवान कृष्ण, संत ज्ञानेश्वर और संत एकनाथ के साथ-साथ वारकरी समुदाय का अपमान किया है।

शेलार ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि अपने बयानों पर शिवसेना के नेता माफी मांगें।

See also  दिल्ली में हत्या कर अमृतसर में छिपे हत्यारे:गर्लफ्रेंड के साथ मिल युवक ने रिश्तेदार का किया कत्ल

2500 पुलिसकर्मी तैनात
इस प्रदर्शन के लिए करीब 2500 पुलिस कर्मियों की तैनाती हुई है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की कोई घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोजकों को प्रोटेस्ट की जानकारी इस शर्त पर दी गई है कि ट्रैफिक डिपार्टमेंट से भी परमिशन लेनी होगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights