Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

CM सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव:PM मोदी से मुलाकात से पहले कराया टेस्ट; अब प्रधानमंत्री से मुलाकात स्थगित

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज होने वाली मुलाकात से पहले प्रोटोकॉल के तहत अपना कोरोना टेस्ट करवाया है। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अब वह PM से भी नहीं मिल पाएंगे।

बताया जा रहा है कि CM ने अपने आपको दिल्ली के हिमाचल भवन में क्वारैंटाइन कर लिया है। उनके साथ दिल्ली गई टीम भी हिमाचल भवन में अगले तीन दिन क्वारैंटाइन रहेगी। संभव है कि अब उनके अगले कार्यक्रम में भी बदलाव होगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करनी थी। PMO से मिलने का समय भी उन्हें मिल गया था। आज 11 से 12 बजे के बीच उनकी मुलाकात प्रस्तावित थी। इससे पहले उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अच्छी बात यह है कि CM में बीमारी को कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और वह पूरी तरह स्वस्थ है।

See also  हिमाचल में ये 21 नेता बढ़ा रहे भाजपा की टेंशन

दोपहर बाद तक दिल्ली से शिमला लौटने के बाद उन्होंने आज राजभवन में होने वाली प्रोटेम स्पीकर की शपथ में भी उन्होंने शामिल होना था। 21 दिसंबर को धर्मशाला में आभार रैली रखी गई। 22 से 24 दिसंबर तक तपोवन धर्मशाला में उन्होंने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल होना है।

14 दिसंबर को शिमला से दिल्ली गए CM

बता दें कि सुखविंदर सुक्खू 14 दिसंबर को शिमला से दिल्ली गए। दिल्ली से 15 दिसंबर को वह सभी विधायकों के साथ राजस्थान गए। यहां पर वह 16 दिसंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए। इसी दिन रात CM सुक्खू दिल्ली पहुंचे और 17 व 18 दिसंबर को उन्होंने कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। NSUI और यूथ कांग्रेस द्वारा रखे गए सम्मान समारोह में भी शामिल हुए।

मनु मिश्रा 2
See also  ह‍िमाचल की मह‍िला ने भेंट की थी यह खास पोशाक, उसे पहन पूजा करने पहुंचे पीएम मोदी
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights